Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 21

Deleted Photos Recover कैसे करे? Restore Photos in Hindi

आज टेक्नोलॉजी के दौर में हमारे लिए काफी चीजें आसान हो गई हैं तो कुछ चीजों पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल भी हुआ है| पहले के वक्त में जब हमें किसी के साथ अपने बिताए गए लम्हों को यादों में समेटना होता था तो हम उनके साथ या तो स्टूडियो चले जाते थे या फिर अगर घर पर ही कैमरा मौजूद होता तो उस वक्त को तस्वीर के रूप में कैद कर लेते थे और फिर उस फोटो को निकलवा कर एल्बम में लगा देते थे| लेकिन, आज जब वक्त बदला उसके साथ-साथ हमारे तरीकों में भी बदलाव आया है| दोस्तों अगर आप से भी गलती से अपने मोबाइल से कोई photos या videos delete हो गई है तो आर्टिकल में हम आपको बताएंगे recover permanently deleted photos from gallary कैसे करें

आज हमारे पास बेहतर टेक्नोलॉजी है जिससे कि हम चंद सेकंडो में किसी को अपनी तस्वीर सांझा कर देते हैं या फिर अगर वह साथ में मौजूद है तो उसे अपने कैमरे में Selfie के जरिए कैप्चर कर लेते हैं और इन्हीं यादों को संजो कर रखने के लिए हमारे पास आज एल्बम के रूप में Google Photos मौजूद है| जिसमें हम उन Photos और Videos को सेव कर देते हैं जिन्हें हम अपनी यादों में संजो कर रखना चाहते हैं| Google Photos आपके द्वारा सेव की गई Photos और Videos को सुरक्षित रखता है और भविष्य में अगर आप उन्हें किसी और डिवाइस के जरिए भी देखना चाहे तो भी आपके लिए यह संभव है| लेकिन, जैसे इन कामों को करने में कम वक्त लगता है

Facebook Page से पैसे कैसे कमाए [The Complete Guide in Hindi]

वैसे ही कई बार जब हमारी उस शख्स से नाराजगी हो जाती है तो गुस्से में हम तुरंत उसके साथ गुजारे उन लम्हों को अपनी जिंदगी से मिटा देना चाहते हैं| चूकि,अब हमें एल्बम खोजने की आवश्यकता नहीं है| सारा कुछ हमारे पास हमारे मोबाइल फोन में उपलब्ध है तो उस गुस्से के वक्त में हम तुरंत उन यादों को हर जगह से मिटा देते हैं, यहां तक कि Google Photos से भी|

लेकिन, कुछ वक्त बाद जब हमें इस बात का मलाल होता है तो हम चाहते हैं कि वह फोटोस, वीडियोस हमारे पास वापस आ जाए| आज के इस आर्टिकल जानिए, कैसे Deleted Google Photos को कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके दोबारा लाए?’ में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप उन डिलीटेड वीडियोस और फोटोस को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं| हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे|

How to recover deleted Google Photos in simple steps:

1. सबसे पहले Google Photos ऐप पर जाएं|

2. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें| लाइब्रेरी का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|

3. लाइब्रेरी में मौजूद ट्रेस फोल्डर में जाएं|

4. उस फोटो या वीडियो को ढूंढें जिसे आप दोबारा से रिस्टोर करना चाहते हैं| उस फोटो और वीडियो को दबाकर रखें|

5. नीचे मौजूद रिस्टोर विकल्प को सेलेक्ट करें| अब आपकी चुनी हुई फोटो या वीडियो को दोबारा से उस जगह पर ले जाया जाएगा जहां पर वह थी|

नोट:स्टेप्स तभी कारगर होंगे अगर आपने Google Photos बैकअप और सिंक फीचर को इनेबल करके रखा है|

YouTube से पैसे कैसे कमाए [The Ultimate Guide]

जब भी आप Google Photos से अपने फोटो या वीडियो डिलीट करते हैं तो, Google Photos उन्हें 60 दिनों तक Trash Folder में रखता है| जिससे संभावना होती है कि आप उपयुक्त स्टेप्स को फॉलो करके अपने डिलीटेड फोटोस और वीडियोस को दोबारा से रिकवर कर सकते हैं|

हमारे आज के इस आर्टिकल ‘How to recover deleted Google Photos’में इतना ही| आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल इनफॉर्मेटिव लगा होगा| ऐसे ही और भी इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टेक अपडेट के लिए हमारे पर बने रहें| आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद|

Facebook Page से पैसे कैसे कमाए [The Complete Guide in Hindi]

0

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग Boxbazz.com पर एक बार फिर से स्वागत है। हमारी कड़ी ‘Online Paise Kaise Kamaye’ से हम आज एक और तरीके के बारे में विस्तार से बात करेंगे। हमारा आज का विषय है Facebook Page se Paise Kaise Kamaye जिसमें हम आपको यह भी बताएंगे facebook par business page kaise banaye और यह क्या है। आप में से अधिकतर लोगों का facebbok account होगा लेकिन, बहुत सारे लोग आज भी faceboook page से उतनी अच्छी तरीके से वाकिफ नहीं है। आर्टिकल में हम आपको फेसबुक पेज की उपयोगिता का अनुभव करवाएंगे। इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिएगा, जिससे कि आप भी Facebook Page बनाकर इससे पैसे कमा पाए।

Facebook Page और Facebook Profile में क्या अंतर है

आप में से बहुत सारे लोगों का यह सवाल हो सकता है कि अगर हमारी फेसबुक पर प्रोफाइल है तो फिर Facebook Page बनाने की क्या आवश्यकता है? तो हम आपको फेसबुक पेज क्या है इसके बारे में बताएंगे और आपकी फेसबुक प्रोफाइल की क्या सीमाएं हैं उस पर भी चर्चा करेंगे। फेसबुक पेज एक तरह से पब्लिक प्रोफाइल है। जिसे व्यापार के लिए, किसी ब्रांड के लिए, सेलिब्रिटी, इत्यादि के लिए बनाया जाता है। जहां पर सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि, अन्य लोग भी जुड़ सकते हैं और इनकी जुड़ने की तादाद कि कोई सीमा निश्चित नहीं है। यहां पर अधिकतर वो लोग होते हैं जो इस पेज को या तो पसंद करते हैं या फिर यहां से कुछ सीख रहे होते हैं। जिन्हें आप फॉलोअर्स भी कह सकते हैं।

Photography Upload करके paise kaise kamaye जानिए?

वहीं, दूसरी तरफ आपकी फेसबुक प्रोफाइल आप स्वयं के उपयोग के लिए बनाते हैं। जिस पर कि आप फोटो डालते हैं, पोस्ट इत्यादि शेयर कर सकते हैं। लेकिन, यहां पर आप से जुड़ने वालोंकी संख्या तय होती है। आपकी अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर आप ज्यादा से ज्यादा 5000 लोगों को ही जोड़ सकते हैं।

Facebook Par Page Kaise Banaye

दोस्तों अगर आप फेसबुक के साथ बिजनेस करना चाहते हैं या अपने बिजनेस को फेसबुक के द्वारा प्रमोट करना चाहते हैं या फिर फेसबुक पर वीडियो या किसी तरह का कंटेंट डालकर फेसबुक से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके पास Facebook Page होना जरूरी है फेसबुक प्रोफाइल फेसबुक से पैसा कमाने के लिए मान्य नहीं है Facebook Par Page kaise Banaye फेसबुक पेज बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा|

1. सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को खोलें।

2. ऊपर दाएं तरफ दिए मेनू ऑप्शन पर जाएं।

3. कई विकल्प खुलकर आएंगे। Pages के विकल्प पर जाएं और फिर Create Page पर क्लिक करें।

4. नीचे Get Started करके लिखा होगा, उस पर क्लिक करें।

5. अपने Page को नाम दें।

6. अब आप इस पेज पर क्या करना चाहते हैं उसके लिए दिए गए विकल्पों में से चुनाव करें।

7. उपयुक्त विकल्प में से कैटेगरी का चुनाव करें।

8.अब आपको अपनी वेबसाइट को पेज पर ऐड करना होगा। अगर है तो ऐड कर दें अन्यथा Skip के ऑप्शन पर क्लिक करें।

9. पेज के लिए प्रोफाइल पिक्चर चुनें और नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।

10. पेज के लिए कवर पिक्चर चुनें और नेक्स्ट पर क्लिक कर दें। लीजिए, आपका Facebook Page बनकर तैयार हो गया आप एक से अधिक भी फेसबुक पेज बना सकते हैं।

अब जब आपका फेसबुक पेज बनकर तैयार हो गया है तो अब आप फेसबुक के साथ बड़ी आसानी से अपने बिजनेस या प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं और फेसबुक पेज पर कंटेंट अपलोड करके पैसा भी कमा सकते हैं लेकिन दोस्तों कुछ लोगों का सवाल होता है कि facebook par business account kaise banaye तो दोस्तों आपको बता दूं कि जो फेसबुक पेज हमने अभी बनाया है वही हमारा facebook business page भी है जिसको आप इंस्टाग्राम के साथ भी भी लिंक कर सकते हैं

Facebook Page से पैसे कैसे कमाए?

Google se Paise Kaise Kamaye आसान भाषा में समझिये।

अब आपने समझ लिया फेसबुक पेज क्या है, उसे बनाते कैसे हैं। अब चलिए हम अपने मुख्य सवाल पर आते हैं कि Facebook Page se Paise Kaise Kamaye तो आइए जानते हैं। वैसे तो फेसबुक पेज से पैसे कमाने के लिए बहुत सारे तरीके हैं लेकिन हम आपको सबसे बेहतरीन 3 तरीकों के बारे में बताएंगे जिनको आप बहुत आसानी से फॉलो करके अपने फेसबुक पेज से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं

Video Content को Monetize करके

एक बार आपके पेज पर 10,000 फॉलोअर्स हो जाते हैं तो आप अपने facebook page को फेसबुक के द्वारा मोनेटाइज भी करवा सकते हैं। जब आप अपने फेसबुक पेज पर videos upload करेंगे तो उसकी समय सीमा कम से कम 3 मिनट की होनी चाहिए और आपके वीडियो का वॉच टाइम तभी काउंट होगा जब viewer आपके वीडियो को 1 मिनट से ज्यादा देर तक देखेगा। फेसबुक द्वारा तय किए गए समय के भीतर अगर आपने अपना वॉच टाइम पूरा कर लिया तब आप इस तरीके से भी अपने Facebook Page से पैसे कमा सकते हैं। वॉच टाइम का मतलब होता है कि अगर आप का 3 मिनट का वीडियो है और एक यूजर ने उसको सिर्फ 1:30 मिनट देखा तो आपका वॉच टाइम 1:30 मिनट का होगा ना कि 3 मिनट।

Sponsored Post से पैसे कमाए

अगर आपके फेसबुक पेज पर अच्छी खासी संख्या में ट्रैफिक आने लगता है तब आप स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए भी अपने फेसबुक पेज से पैसे कमा सकते हैं। स्पॉन्सर्ड पोस्ट मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं,अगर आपके फॉलोवर्स की संख्या अधिक है। आपने बहुत सारे सेलिब्रिटीज को ऐसा करते हुए देखा होगा। आज के समय में जब हमारे पास अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त माध्यम उपलब्ध हैं तो हम भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। बशर्ते, हम निरंतर उस चीज में काम करते रहें जिसके लिए हमने अपना फेसबुक पेज बनाया हुआ है।

Affiliate link से पैसे कमाए

आज, जब डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से चीजें बेचना और आसान हो गया है। तो, Affiliate link भी एक जरिया है फेसबुक पेज से पैसा कमाने का। आपका affiliate account जिस भी कंपनी में हो उसके प्रोडक्ट का लिंक आप अपने फेसबुक पेज पर सांझा(share) कर सकते हैं। जिसकी मदद से जितने ज्यादा लोग इस प्रोडक्ट आपके प्रमोट किए गए लिंक के जरिए खरीदेंगे तो उसके बदले में आपको कंपनी एक निश्चित कमीशन ऑफर करेगी। इस कारण भी फेसबुक पेज बनाना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Amazon se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Program?

आशा करते हैं हमारा यह आर्टिकल Facebook Page से पैसे कैसे कमाए आपके लिए लाभप्रद रहा होगा। ऐसे ही और भी इंफॉर्मेशन आर्टिकल और टेक अपडेट को पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

YouTube से पैसे कैसे कमाए [The Ultimate Guide]

0

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। हमारी कड़ी Online Paise kaise kamaye में आज हम आपके लिए youtube channel se paise kaise kamaye विषय लेकर आए हैं। जहां से आप अपने पसंदीदा विषय या विचारों की प्रस्तुति करके एक नए मुकाम पर पहुंच सकते हैं। हमारे आज के विषय youtube shorts se paise kaise kamaye में हम आपको उसी मार्ग के बारे में बताएंगे जहां से आप स्वच्छंद होकर खुद को प्रस्तुत कर सकेंगे और इस दिशा में बेहतर बनने के साथ अगर आप लोगों की जिंदगी में थोड़ा भी बदलाव लेकर आ पाए तो यहां से आप सफलता के नए आयाम को भी छू सकते हैं। इसी दिशा में संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग में बने रहिएगा। यह आपके लिए काफी ज्यादा लाभप्रद हो सकता है।

YouTube क्या है?

इसे भी पढ़ें : Google se Paise Kaise Kamaye आसान भाषा में समझिये।

यूट्यूब दुनिया भर में सर्च किए जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। जहां पर आपको google की तरह ही दुनिया भर में घटित हर विषय के बारे में videos के माध्यम से जानकारी मिलती है। इसकी शुरुआत तीन दोस्तों ने करी जब Paypal को Ebay ने खरीद लिया और इन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इन तीन दोस्तों का नाम है Steve Chen,Chad Hurley और Javed Karim. YouTube बस एक समस्या का समाधान करते-करते ही बन गया। जब इन तीन दोस्तों ने एक बर्थडे पार्टी का वीडियो साझा करना चाहा और इनको उस वीडियो को साझा करने के लिए कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाया तो इन्होंने यूट्यूब की स्थापना कर डाली। Sunder Pichai जो कि मौजूदा वक्त में गूगल के CEO हैं। उनका मानना है कि आने वाले वक्त में ‘Youtube, टीवी से भी बड़ा बनकर उभरेगा।”

Youtube पर Account कैसे बनाएं?

यह तो जानते ही होंगे कि यूट्यूब गूगल का ही एक प्रोडक्ट है और अगर आपके पास गूगल की ईमेल आईडी है तो उसी ईमेल आईडी को यूट्यूब में लॉगिन करके अपना account create कर सकते हैं यूट्यूब पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। आपको बस YouTube पर अपनी मेल आईडी से लॉग-इन करना पड़ेगा और आपका youtube account बन जाएगा। फिर अगर आप चाहें तो उसी अकाउंट से आप अपना YouTube Channel भी शुरू कर सकते हैं।

YouTube से पैसे कैसे कमाए?

यूट्यूब को अगर आप समझने की कोशिश करेंगे तो आप पाएंगे यूट्यूब भी एक इकोसिस्टम की तरह है। जहां पर YouTube एक प्लेटफार्म की तरह है। उस पर Content Creator वीडियोस डालते हैं। इन वीडियोस को देखने के लिए content Consumer होते हैं और इन्हीं कंटेंट कंज्यूमर्स को अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज की तरफ आकर्षित करने के लिए Advertisers भी आ जाते हैं। इस तरह से यूट्यूब Advertisers से पैसा लेकर के Content Creator को देती है और यह साइकिल इसी तरह से निरंतर चलती रहती है। यूट्यूब पर आप कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। आइए, youtube shorts channel se paise kaise kamaye तरीकों के बारे में जानते हैं।

YouTube Videos को Monetize करके पैसे कमाए

इसे भी पढ़ें : जानिए Facebook se Paise Kaise Kamaye. (Complete Guide)

अगर आप भी यूट्यूब के माध्यम से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको YouTube के Terms & Conditions का पता होना बहुत जरूरी है।अगर आप भी यूट्यूब पर अपना चैनल बनाते हैं तो उस चैनल के माध्यम से अगर आपके सब्सक्राइबर 1000 हो जाते हैं और आपके वीडियोस को देखने का वॉच टाइम 4000 घंटों का पूरा हो जाता है तो इसके बाद ही यूट्यूब पर आप अपने चैनल को मोनेटाइज करवा सकते हैं। आपको यह Criteria 365 दिन के अंदर ही पूरा करना पड़ता है।
वॉच टाइम को आप ऐसे समझ सकते हैं कि मान लीजिए आपने 10 मिनट का वीडियो बनाया है और आपका वीडियो 100 लोगों ने सिर्फ 4 मिनट तक ही देखा है तो आपके वीडियो का वॉच टाइम 400 मिनट का होगा न कि 1000 मिनट का। आप अपने वीडियोस पर अच्छी क्वालिटी का थंबनेल लगाकर भी अपने वीडियोस पर ट्रैफिक ला सकते हैं।

Sponsored पोस्ट से पैसे कमाए

यूट्यूब पर अमूमन देखा गया है कि हर यूट्यूब चैनल की अपनी एक टारगेटेड ऑडियंस होती है। उसी को मद्देनजर रखते हुए स्पॉन्सर, कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियोस को स्पॉन्सर करते हैं। जो कि YouTubers के लिए एक और कमाई का जरिया है। साथ ही साथ एक YouTuber को उस प्रोडक्ट या सर्विस की प्रत्येक सेल पर उसके द्वारा सांझा लिंक से खरीदारी करने पर भी कमीशन मिलता है। Sponsorsored Video के लिए प्रत्येक YouTuber इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि जिस वीडियो को वह अपने चैनल के माध्यम से प्रमोट कर रहा है वह स्पॉन्सर उसके चैनल की Niche के अनुसार हो। जिससे कि उसके Viewers का उस चैनल के साथ जुड़ाव बरकरार रहे। यह आपने जाना की youtube पर sponsored post से पैसे कैसे कमाए।

Affiliate Link Share करके पैसे कमाए

इसे भी पढ़ें : Affiliate Marketing Kya Hai? Affiliate se Paise कैसे कमाए?

अपने चैनल के Niche के हिसाब से एफिलिएट लिंक के जरिए आप प्रोडक्ट और सर्विसेज को प्रमोट करके भी पैसा कमा सकते हैं। जो भी Viewer लिंक के जरिए प्रोडक्ट और सर्विस खरीदते हैं उसके बदले में आपको एक निर्धारित कमीशन मिलता है। यह भी यूट्यूब के माध्यम से पैसे कमाने का एक तरीका है। इसके लिए आपका एफिलिएट अकाउंट होना अनिवार्य है। जहां से आप उस प्रोडक्ट के लिंक को कॉपी करके अपने यूट्यूब डिस्क्रिप्शन में सांझा करते हैं। youtube पर affiliate se paise kaise kamaye यह आपको समझ आ गया होगा।

Youtube shorts se paise kamaye

TIKTOK के बाद shorts videos का चलन काफी तेजी से बढ़ा है इसी को देखते हुए youtube ने हाल ही में एक नया फीचर और ऐड किया जिसको youtube shorts का नाम दिया गया जिसमें आप शार्ट वीडियो यानी कि 30 सेकंड से लेकर 60 सेकंड की वीडियोस बना कर भी youtube se paise कमा सकते हैं यूट्यूब ने youtube shorts को अभी बीटा वर्जन में लॉन्च किया है और अभी youtube shorts videos को officially monetize करने के लिए भी कोई ऑप्शन नहीं है यूट्यूब शॉट्स के लिए यूट्यूब ने कुछ फंड रिलीज किया था जॉकी youtube shorts video creators को उनकी काबिलियत के हिसाब से डिवाइड कर दिया गया आज के टाइम में youtube पर shorts video channel काफी तेजी से grow कर रहे हैं आपको youtube shorts se paise kaise kamaye समझ आ गया होगा

इसे भी पढ़ें : Photography se paise kaise kamaye जानिए।

आप अपने यूट्यूब चैनल पर Join बटन को इनेबल करके भी यूट्यूब से पैसा कमा सकते हैं। आप अपने viewer को पर्सनल ट्रेनिंग देकर भी एक उचित राशि कमा सकते हैं। जहां पर आप उन्हें उन चीजों के बारे में सिखा सकते हैं जिनमें आपने महारत हासिल करी हुई है। इसके लिए आप अपना एक बेसिक-2- एडवांस कोर्स भी बना सकते हैं। इन कुछ तरीकों को अमल में ला करके आप भी यूट्यूब को एक कैरियर के रूप में ले सकते हैं। आप भी यूट्यूब पर शार्ट वीडियो क्रिएट करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं

CONCLUSION: दोस्तों उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह ब्लॉग लाभप्रद लगा होगा। यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको पता चल ही गया होगा कि youtube shorts channel se paise kaise kamaye, और चैनल को monetize कैसे करना है और इसके साथ ही हमने यह भी explain किया कि youtube से कितने तरीके से पैसा कमाया जा सकता है और यूट्यूब क्या है यह कब शुरू हुआ और इसको किसने शुरू किया अगर आपको इसके बाद भी कोई डाउट है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपको जल्दी ही रिप्लाई करने की कोशिश करेंगे और ऐसे ही amazing online earning blog और entertainment blog को पढ़ने के लिए हमारे blog boxbazz.com को सब्सक्राइब जरूर कर ले आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।