Thursday, May 7, 2026
Home Blog Page 20

How to Create Phonepe Account (Complete Guide)

4

दोस्तों Technology ने हम मनुष्य के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। आप अपनी जिंदगी की सभी जरूरतमंद चीजों को अपने फोन से ही ऑपरेट कर सकते हैं। उनमें से एक है हमारा bank account चाहे हमें किसी को money transfer करना हो या फिर अपने बैंक अकाउंट में मंगवाना हो। यह काम आप अपने bank में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बहुत आसानी से कर सकते हैं। यह काम Bhim Upi की वजह से मुमकिन हुआ है। आर्टिकल में हम आपको Phonepe app के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। इन जानकारी से आप how to create phonepe account और how to transfer phonepe wallet money to bank के बारे में सीख पाएंगे। इसी के साथ साथ हमने how to add another bank account in phonepe और how to change bank account in phonepe के बारे में भी अच्छे से जानकारी दी है।

RRR के लिए पेज को Scroll करें

Phonepe Kaise Use Kare

Phonepe Money से जुड़ी सभी जरूरतों को बड़ी आसानी से पूरा करता है। चाहे आप बिजनेस करते हैं या फिर पर्सनल लेनदेन। Phonepe को इंडिया में 280 मिलियन लोग पर्सनल लेनदेन के लिए और 20 मिलियन लोग बिजनेस के लिए के लिए उपयोग करते हैं। अगर आप Phonepe को बिजनेस के लिए यूज करना चाहते हो। तो आपको phonepe merchant account बनाना होता है। इस एप्लीकेशन से आप ओर भी कई अन्य जरूरतों को पूरा कर सकते हो। जैसे कि movie ticket book करना, electricity bill जमा करना, mobile recharge करना, railway ticket बुक करना, gas cylinder बुक करना आदि। लेकिन इन सभी सर्विसेज को आप how to create phonepe account जानने के बाद ही उपयोग कर सकते हैं। जिसका उपयोग करके आप भी अपने फोन से पैसों का डिजिटली लेनदेन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

बिना बैंक अकाउंट के Paytm कैसे Use करें।

Mobile Se Online Pan Card Kaise Banaye आसान भाषा में समझिए

Android और iphone में Whatsapp Call Recording कैसे करें।

Share Location on Whatsapp Kaise Kare Hindi मे जानिए?

Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले?

how to create phonepe account

सबसे पहले आपको Google Play Store से Phonepe app Install करना होगा। एप्लीकेशन को इंस्टॉल होने के बाद जैसे ही आप phonepe को ओपन करेंगे। Phonepe आपसे आपका मोबाइल नंबर डालने को कहेगा। आपको वही नंबर डालना है जो bank account में रजिस्टर्ड है। अगर आप ऐसा नंबर डालेंगे जो बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड नहीं है। तो आप how to create phonepe account नहीं बना पाएंगे। नंबर डालने के बाद जैसे ही आप कंटिन्यू करेंगे। तो वह मोबाइल नंबर जिन बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड है। वह सभी बैंक अकाउंट आपकी Screen पर दिखने लगेंगे। आपको उस अकाउंट को सेलेक्ट करना है। जिसको आप phonepe पर लेनदेन के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Account को सेलेक्ट करने के बाद आपसे एटीएम की डिटेल्स मांगी जाएंगी। जैसे ही आप एटीएम की डिटेल्स डालकर कंटिन्यू करेंगे। तो आपका phonepe account create हो जाएगा। अब आप अपने अकाउंट में पैसे मंगा भी सकते हैं और money transfer भी कर सकते हैं।

how to add bank account in phonepe?

अगर आप एक phonepe पर नए यूजर हैं। या फिर आप पहले से ही phonepe का इस्तेमाल करते आए हैं। हम दोनों ही तरीके से how to add bank account in phonepe के बारे में बता रहे हैं। जैसे ही आप phonepe app को ओपन करेंगे। आपको लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ एक प्रोफाइल आइकन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको वहां पर एक bank account का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे ही आप बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। तो आपसे पूछा जाएगा कि आपका अकाउंट किस बैंक में है। अपना बैंक सेलेक्ट करें और कंटिन्यू कर दे। जो भी बैंक आपने सेलेक्ट किया है। अगर आपका अकाउंट उस बैंक में है। तो आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा।

how to add another bank account in phonepe

अगर आपने phonepe पर पहले से ही एक account add कर रखा है। और अब आप अपना bank account चेंज करना चाहते हैं। आपके सामने एक ऐसी स्थिति है कि जो bank account आपने phonepe में add कर रखा था वह या तो बंद हो गया है या फिर उसके कुछ और भी कारण हो सकते हैं लेकिन अब आप कोई दूसरा another nank account phonepe में add करना चाहते हैं उसके लिए नीचे कुछ स्टेप्स बताए हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने phonepe में एक या एक से अधिक bank account को बहुत ही आसानी के साथ add कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

बिना बैंक अकाउंट के Paytm कैसे Use करें।

Mobile Se Online Pan Card Kaise Banaye आसान भाषा में समझिए

Android और iphone में Whatsapp Call Recording कैसे करें।

Share Location on Whatsapp Kaise Kare Hindi मे जानिए?

Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले?

1. लेफ्ट साइड में दिख रहे ऊपर लेफ्ट साइड में देख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।

2. उसके बाद आपको bank account का ऑप्शन दिखाई देगा जैसे ही आप बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।

3. तो आपसे आपके bank का नाम पूछा जाएगा।

4. आप जिस बैंक का account add करना चाहते हैं उनको सेलेक्ट करें।

6. इसके बाद आपसे उसी bank account के एटीएम नंबर की लास्ट 6 डिजिट पूछी जाएंगी।

7. आप अपने एटीएम से देखकर लास्ट 6 डिजिट सबमिट कर दें।

8. एटीएम कार्ड की डिटेल सबमिट करने के बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

9. ओटीपी सबमिट करते ही आपका bank account आपके phonepe मे add हो जाएगा।

how to change bank account in phonepe

यदि आपका वह bank account किसी वजह से बंद हो गया है। जो आपने phonepe में ऐड कर रखा था। और अब आप ऐसी स्थिति में उस bank account को change करके कोई दूसरा bank account add ऐड करना चाहते हैं। और जो पहले से ही phonepe में ऐड है। उसको रिमूव करना चाहते हैं। ताकि आपको अगर कोई भी पेमेंट phonepe पर रिसीव हो। तो वह phonepe में पहले से ऐड बैंक अकाउंट में ना जाए। क्योंकि वह अकाउंट तो बंद हो गया है। अब ऐसी स्थिति में आप how to change bank account in phonepe कैसे कर सकते हैं। यह हमने स्टेप बाय स्टेप समझाने की कोशिश की है।

1. सबसे पहले phonepe ऐप को ओपन करें।

2. उसके बाद लेफ्ट साइड में दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।

3. प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको वह bank account दिखाई देगा जो phonepe में इस समय ऐड है।

4. आपको उस bank account पर क्लिक करना है।

6. क्लिक करने के बाद जैसे ही आप स्क्रीन को स्क्रोल करते हुए नीचे आएंगे।

7. तो सबसे नीचे आपको ‘Unlink Bank Account’ का एक ऑप्शन दिखाई देगा।

8. जैसे ही आप Unlink Bank Account पर क्लिक करेंगे।

9. तो आपका मौजूदा बैंक अकाउंट जो फोन पर में ऐड है वह फोन पर से डिलीट हो जाएगा।

10. अब आप अपना नया बैंक अकाउंट phonepe में ऐड कर सकते हैं।

Phonepe Se Paise Kaise Transfer Kare

वैसे तो Phonepe पर कई तरीकों से पैसा भेजा और मंगाया जा सकता है। जैसे कि UPI के द्वारा, Bank Account नंबर के द्वारा, Phonepe में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा, और Phonepe वॉलेट के द्वारा आदि लेकिन सबसे आसान तरीका मोबाइल नंबर के द्वारा पैसा भेजना और मंगाना है। हम आपको इसी तरीके यानी कि मोबाइल नंबर की मदद से phonepe se paise kaise transfer kare के बारे में बताएंगे। जैसे ही आप फोन पर एप्लीकेशन को ओपन करेंगे। तो सबसे ऊपर Transfer Money का ऑप्शन दिखाई देगा। जहां पर सबसे पहले To Mobile Number लिखा होगा। आपको To Mobile Number पर क्लिक करना है।

इन्हें भी पढ़ें:

बिना बैंक अकाउंट के Paytm कैसे Use करें।

Mobile Se Online Pan Card Kaise Banaye आसान भाषा में समझिए

Android और iphone में Whatsapp Call Recording कैसे करें।

Share Location on Whatsapp Kaise Kare Hindi मे जानिए?

Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले?

क्लिक करने के बाद आपसे वह मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जिस पर पैसे भेजना चाहते हैं आप वह मोबाइल नंबर डालकर जैसे ही क्लिक करेंगे। तो आपसे पूछा जाएगा आप कितने पैसे भेजना चाहते हैं। आप अपने हिसाब से अमाउंट डाल दें। और कंटिन्यू करें इसके बाद आपसे UPI PIN पूछा जाएगा। जैसे ही आप PIN डालकर एंटर करेंगे तुरंत पेमेंट हो जाएगी।

how to transfer phonepe wallet money to bank

अगर आपके Phonepe वॉलेट में कुछ पैसे ऐड है। तो आप उन्हें बहुत ही आसानी के साथ अपने bank अकाउंट में transfer कर सकते हैं। phonepe वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का कोई डायरेक्ट ऑप्शन तो नहीं है। दरअसल phonepe अपने ग्राहकों को वॉलेट मनी यूज़ करने का ऑप्शन सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग या फिर वॉलेट मनी को यूज करके आप phonepe से सोना (Gold) भी खरीद सकते हैं। मुझे लगता है कि phonepe wallet के पैसों को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। तो आइए how to transfer phonepe wallet money to bank के बारे में ओर अच्छे से समझ लेते हैं। phonepe wallet से बैंक में money transfer करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

1. सबसे पहले phonepe ऐप को ओपन करें। स्क्रीन को स्क्रोल करने पर या फिर सामने ही आपको phonepe wallet का ऑप्शन दिखाई देगा।

2. वॉलेट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके wallet में जितना पैसा है वह स्क्रीन पर दिखाई देगा।

3. phonepe wallet में जो पैसा है। उससे आपको सोना खरीदना है।

4. जितना भी पैसा आप अपने bank account में transfer करना चाहते हैं।

5. आपको उतने ही पैसे का सोना (Gold) खरीदना होगा।

6. सोना खरीदने के बाद आप उसे 24 घंटे के बाद बेच सकते हैं।

7. सोना बेचने के बाद जो पैसा आएगा। वह डायरेक्ट आपके bank अकाउंट में transfer कर दिया जाएगा।

Phonepe Wallet Activate Kaise Kare

phonepe account
how to create phonepe account
phonepe wallet to bank
phonepe login create account
how to pay from phonepe wallet without bank account
can we use phonepe without bank account

मैं आपको Phonepe Wallet Activate Kaise Kare के बारे में बताने जा रहा हूं। एप्लीकेशन को ओपन करते ही आपको लेफ्ट साइड में ऊपर प्रोफाइल का आइकन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने phonepe में जो bank account रजिस्टर्ड है। वह दिखाई देगा और ठीक उसी के नीचे आपको Phonepe Wallet का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही वहां पर आपको Activate Wallet का ऑप्शन दिखाई देगा।जैसे ही आप एक्टिवेट पर क्लिक करेंगे तो वह आपसे आपकी एक गवर्नमेंट आईडी मांगेगा। जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आप अपने हिसाब से वहां पर कोई भी एक आईडी का नंबर डाल सकते हैं। नंबर एंटर करते ही आपको कंटिन्यू करने के बाद आपका Phonepe Wallet Activate हो जाएगा।

RRR Full 480p, 720p, 1080p Download

इन्हें भी पढ़ें:

बिना बैंक अकाउंट के Paytm कैसे Use करें।

Mobile Se Online Pan Card Kaise Banaye आसान भाषा में समझिए

Android और iphone में Whatsapp Call Recording कैसे करें।

Share Location on Whatsapp Kaise Kare Hindi मे जानिए?

Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले?

Conclusion

Pirated Websites क्या है और यह कैसे काम करती हैं?

0

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग Boxbazz.com पर स्वागत है। हमारा आज का विषय tech पर आधारित होने वाला है। जिसमें हम आपको Piracy के बारे में बताएंगे। आप में से बहुत सारे लोगों ने पायरेसी शब्द पहले सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है। कि पायरेसी क्या है और पायरेसी शब्द कहां से आया वही, अक्सर आपने अनुभव किया होगा कि कोई भी फिल्म आते ही बड़ी आसानी से इंटरनेट पर आपको फ्री में उपलब्ध हो जाती है। हमारे आज के इस ब्लॉग Pirated websites क्या है और और यह कैसे काम करती हैं। इसे कहां अपलोड किया जाता है। में हम इन विषयों पर विस्तार से बात करेंगे। हमारे इस ब्लॉग से संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अंत तक बने रहना अनिवार्य है। चलिए शुरू करते हैं।

Piracy क्या है और पायरेसी शब्द कहां से आया?

Piracy का अर्थ है समुद्री डाका और यह शब्द पहली बार इसी क्षेत्र में इस्तेमाल हुआ। जब समुद्री लुटेरे या डाकू सफर कर रहे यात्रियों के साथ लूटपाट या फिर हाथापाई की गतिविधियों को अंजाम देते थे। जिससे यात्रियों के मन में हमेशा समुद्री चोरी या फिर जान जाने का भी खतरा मंडराता रहता था। वहीं, दूसरी तरफ समुद्र का क्षेत्रफल इतना बड़ा होता है। कि इन गतिविधियों को रोका जाना भी एक मुश्किल कार्य था। और आज के समय में यह गतिविधियां सिर्फ समुद्री चोरी तक ही सीमित नहीं रह गया है। समुद्र की तरह ही आज के समय में इंटरनेट का दायरा भी बहुत बड़ा हो गया है। जहां एक तरफ तो कई लोग इसको सही दिशा में इस्तेमाल करते हैं।

वही, बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। और फिर बन के आती हैं कई सारी Pirated Websites जहां पर आपके बनाए कंटेंट को फ्री में उतार दिया जाता है। जिसकी चपेट में बहुत सारी फिल्में भी आती है। जिनका बजट बहुत ज्यादा होता है लेकिन, जब ऐसी गतिविधियां होती हैं। तो इन फिल्मों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है।

Pirated Film क्या है और इसे कहां अपलोड किया जाता है।

Pirated Film का मतलब आप ऐसे समझ सकते हैं। कि यह फिल्में आपको रिलीज के तुरंत बाद ही फ्री में उपलब्ध हो जाती हैं। और यह वेबसाइट एक तरह से unauthorised होती हैं। हालांकि, ऐसी गतिविधिया ना हो इसके लिए बहुत सारे कानून हैं। लेकिन इंटरनेट का दायरा बड़ा होने की वजह से इन गतिविधियों को रोक पाना एक बड़ी चुनौती है। सरकारें या फिर फिल्म मेकर जिनके अंतर्गत फिल्में बनाई जाती हैं वह इन वेबसाइट पर रोक भी लगाते हैं। तो इन वेबसाइट के उपयोगकर्ता नए डोमेन के साथ फिर से आ जाते हैं। और यह गतिविधियां चलती रहती है। जिसकी वजह से जिन फिल्मों से बहुत बड़े रिवेन्यू की उम्मीद होती है कई बार इन वेबसाइट की चपेट में आने की वजह से वह फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

इंटरनेट के आने से पहले भी ऐसी गतिविधियां होती रही हैं बस, उनके तरीकों में बदलाव थे। जैसे कि DVD के जरिए फिल्मों को कम दामों में उपलब्ध करवाना भी उनमें से एक है। और यह तो इंसान की प्रकृति है कि जब कोई भी चीज उसे मुफ्त मिल रही हो। तो वह उसके लिए फिर कोई कीमत क्यों चुकाना चाहेगा। लेकिन अगर आप भी फिल्मों को इन वेबसाइट के जरिए फ्री में डाउनलोड करते हैं। तो कुछ चीजें आपके लिए भी जानना अनिवार्य है। जैसे कि इन वेबसाइट की मदद से कई बार आप ऐसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं। जो आपके मोबाइल या गैजेट से डाटा भी चोरी कर सकते हैं।

Pirated websites के कमाई का स्रोत क्या है?

अगर आपने भी इन वेबसाइट के जरिए फिल्में डाउनलोड करी है। तो आपने देखा होगा कि यहां से फिल्मों को डाउनलोड करना भी एक जटिल कार्य है। फिल्में भले ही डाउनलोड ना हो लेकिन, अगर आप इस क्षेत्र में नए हैं तो आपको झल्लाहट जरूर हो जाएगी। क्योंकि, पायरेसी एक तरह से illegal गतिविधि है तो, जो कंपनियां यहां पर अपना प्रमोशन करती हैं। वह भी उच्च स्तर की नहीं होती। क्योंकि, यहां पर लोगों की संख्या अधिक होती है। तो Pirated websites की कमाई प्रत्येक दिन लाखों रुपए होती है। जिसकी वजह से इन वेबसाइट पर विज्ञापनों की मात्रा काफी अधिक होती है। और उनमें से बहुत सारे विज्ञापन थर्ड पार्टी के होते हैं।
हालांकि,यह वेबसाइट आपको फिल्मों को मुफ्त में डाउनलोड करने का विकल्प तो देती है। लेकिन, जब आप किसी फिल्म को डाउनलोड करने का प्रयास करते हैं।

तब यह वेबसाइट आपको कई सारे page की तरफ redirect कर देती हैं। जिससे कई बार आप ऐसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं। जो आपके सिस्टम में अपने आप ही इंस्टॉल हो जाते हैं। और यह कई बार वायरस भी हो सकते हैं। तो, कई बार यह लिंक आपके फोन से जितने भी आपके पर्सनल डाटा है। उनको भी चोरी कर सकते हैं और भविष्य में बेच भी सकते हैं। Telegram जैसे एप्लीकेशन पर भी आज के वक्त में फ्री मूवी डाउनलोड करने के लिंक उपलब्ध है।

Free Movies Download करने का लालच आपको जेल भी पहुंचा सकता है।

भारत के साथ-साथ अन्य ऐसे कई देश है। जहां पर पायरेसी को illegal माना जाता है। और ऐसा करने वालों के लिए यहां पर सजा का प्रावधान भी है। आपको बताते चलें कि यह सजा सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है। जिन्होंने Pirated Website बनाई है बल्कि, यहां पर वह लोग भी दोषी हैं। जो इन पायरेटेड वेबसाइट के माध्यम से चीजों को डाउनलोड करते हैं। ऐसा करने पर अगर आप पकड़े जाते हैं। तो आपको ₹ 50000 का जुर्माना और 3 साल तक की जेल भी हो सकती है।

तो, अगर यह प्रावधान आपको नहीं पता थे। और आज इस तरह की चीज आप पहली बार सुन रहे हैं तो हमारी आपको सलाह है। कि आगे से ध्यान रखें जिन विकल्प का आप चुनाव कर रहे हैं। कहीं उन विकल्पों से आप किसी मुश्किल परिस्थिति में तो नहीं फंस जाएंगे। अगर आपको ऐसा अंदेशा हो तो उन विकल्पों से दूरी बना लेना ही बेहतर है।

CONCLUSION:

हमारी तरफ से आज के इस ब्लॉग में इतना ही। आशा करते हैं आपको हमारा यह प्रयास सराहनीय लगा होगा और अपने काफी कुछ यहां से सीखा होगा। ऐसे ही और भी अन्य इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टैक अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पेज पर बने रहें। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

जानिए Bijli Bill Payment ऑनलाइन कैसे करें?

0

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। हमारा आज का विषय टेक संबंधित होने वाला है। जहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे अपनेमोबाइल के इस्तेमाल से आप कहीं भी रहकर बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। आज जब हर इंसान के पास पहले की तरह ही दिन के 24 घंटे हैं, उसके बावजूद आज समय की गति तेज हो गई जिसकी मुख्य वजह लोगों की टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ती हुई सक्रियता है। आज जब हर कंपनी अथवा संस्था का केंद्र बिंदु अपने ग्राहकों को phygital (फिजिकल और डिजिटल) तरीके से सेवाएं देने का है तो आपको भी खुद को उसी तरह से ढालने की जरूरत है। हमारे आज के ब्लॉग बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन कैसे करें? में हम आपको बिजली बिल जमा करने के तरीकों से अवगत कराएंगे। यह तरीके काफी सरल है जिनको समझ कर आप इन्हें आसानी से अपने उपयोग में ला सकते हैं।

बिजली बिल का भुगतान करने के Online तरीके bijli ka bill check online

आज जब इंटरनेट लगभग हर जगह मौजूद है फिर चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या फिर शहर तो फिर आपके पास तमाम ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे बिजली के बिल का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। जहां पहले आपको बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था चूंकि,अधिकतर लोग अक्सर बिल आखरी तारीख के आते-आते ही जमा करते थे। वही, आज यह आखरी तारीख आपके फोन में ही आ जाती है। आइए, कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आप और हम अपने बिजली बिल के भुगतान को ऑनलाइन सेवाओं की मदद से कर सकते हैं।

Google Search के माध्यम से आप अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्च इंजन पर जाना है वहां पर Electricity Bill के साथ जिस राज्य का आपका बिजली कनेक्शन है वह डाल देना है। उदाहरण के रूप में अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल उत्तर प्रदेश डालकर सर्च करना है। आपको फिर पहली वेबसाइट है खुलकर आएगी उस पर क्लिक कर देना है।

1. जहां पर आपको बिजली के बिल का अपना अकाउंट नंबर डालना है।

2. अगला कदम अगले कदम में आपको पेमेंट के तरीकों को चुनना है।

3. उसमें आप कार्ड के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं। नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई भी एक उपयुक्त विकल्प रहेगा।

4. फिर आपको आपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालने के लिए आएगा। इसको करने के बाद अब आप कार्ड या फिर वॉलेट का चुनाव करके अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।

Google Pay के माध्यम से आप अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। अगर आपका गूगल पे पर अकाउंट है तो आपको गूगल पे एप्लीकेशन पर जाना है और वहां पर New Payment पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, इत्यादि विकल्प दिखाई देंगे। आपको Electricity Bill वाले विकल्प को चुनना है और वहां जाकर आपको बिजली बिल का अकाउंट नंबर डाल देना है। ऐसा करते ही अकाउंट होल्डर का नाम भी आ जाएगा और आप जिस भी राज्य के होंगे उसके हिसाब से यह तय हो जाएगा कि आपका बिल कहां Pay होगा।


उदाहरण के रूप में अगर आप उत्तर प्रदेश के हैं तो उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) का logo बनकर आ जाएगा। जहां पर आपका हर महीने का बिल और उसकी Due डेट की नोटिफिकेशन निरंतर आपके G-Pay पर आती रहेगी। जिसकी मदद से आप आसानी से अपने बिजली बिल की पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं।

नोट: जैसा कि आपने Google Pay में किया उसी तरीके से आप अन्य यूपीआई पेमेंट एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं। बिल पेमेंट करने का के तरीके में कोई विशेष बदलाव नहीं रहेगा बस एप्लीकेशन अलग होगा।

Net Banking के माध्यम से आप अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। अगर आपने अपना बैंक अकाउंट खुलवाते वक्त नेट बैंकिंग की सुविधाएं भी चालू करवा रखी हैं तो आप अपने बिजली के बिल का भुगतान नेट बैंकिंग के द्वारा भी कर सकते हैं। इन कुछ तरीकों का उपयोग करके आप अपने बिजली के बिल का भुगतान अपने मोबाइल के माध्यम से कहीं भी रहकर कर सकते हैं। बशर्ते, आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन मौजूद हो।

हमारे आज के ब्लॉग में इतना ही। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा बताए तरीके किफायती लगे होंगे और भविष्य में आप इन्हें अपने उपयोग में भी लाएंगे। ऐसे ही और भी किफायती ब्लॉग और टेक अपडेट के लिए हमारे पेज पर बने रहें। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।