Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 22

Photography se paise kaise kamaye जानिए।

0

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। हमारी कड़ी online paise kaise kamaye में आज हम आपको एक और तरीके के बारे में बताने वाले हैं। आप में से बहुत सारे लोगों का शौक होगा फोटो खींचना और सेल्फी के वक्त Photography का शौक लोगों में और भी अच्छे से निखर कर आया है। जहां कई सारी मोबाइल कंपनियां अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए निरंतर कैमरे की क्वालिटी में सुधार कर रही है वहीं, आप इन्हीं फोटो को अपलोड करके पैसा भी बना सकते हैं। हमारे आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Photography se paise kaise kamaye इसी विषय पर विस्तार से बात करेंगे। सारी सूचना को क्रमबद्ध तरीके से समझने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर अंत तक बने रहिएगा।

Photos का क्या महत्व है?

हम लोगों के साथ अपने लम्हों को यादगार बनाने के लिए Photos की सहायता लेते हैं और आज जब हम लोगों से निरंतर नहीं मिल पाते तो सोशल मीडिया एक माध्यम बन गया है जहां पर हम उन फोटोस को डालकर दोबारा से उन्हीं लम्हों को जीते हैं। वही,अक्सर हमें किसी प्लेटफार्म पर या फिर गूगल पर अगर कोई इमेज पसंद आ जाती है तो हम बिना ज्यादा दिमाग लगाए डाउनलोड भी कर लेते हैं और जिस भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होते हैं वहां सांझा भी कर देते हैं। पर क्या कभी आपने यह जानने का प्रयास किया कि जिन प्लेटफार्म से आप इमेजेस को डाउनलोड करते हो वहां पर वह इमेजेस आती कैसे हैं? आज का हमारा यह ब्लॉग इसी सवाल के इर्द- गिर्द रहने वाला है। जहां पर हम आपको बताएंगे उन फोटोस को अपलोड कौन करता है,और आप भी कैसे इन्हीं इमेजेस के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। आइए, जानते हैं।

Photo Upload Karke paise kaise kamaye?

हमारे पास जितने रोजगार के मौके आज उपलब्ध हैं उतने पहले कभी नहीं थे। आज आपका किसी भी क्षेत्र में कौशल हो, आप उस कौशल की सही कीमत तय कर सकते हैं। बशर्ते, आप मेहनत करने के लिए तैयार हो। आज जब हर चीज धीरे-धीरे ऑनलाइन की तरफ होती दिख रही है तो, ऐसे बहुत से प्लेटफॉर्म्स भी स्थापित किए जा रहे हैं। जिन पर अगर आप ध्यान दें तो आपको पता चलेगा कि यह प्लेटफार्म आपके भी कौशल के लिए उपयुक्त हैं। इस कड़ी में आज हम फोटोग्राफी के बारे में बात करेंगे कि, कैसे आप फोटोस की मदद से अपना कैरियर बना सकते हैं।
दोस्तों, अगर आप अपने स्वयं के इस्तेमाल के लिए कहीं से फोटो डाउनलोड करते हो तो आप पर उतना असर नहीं होता। वहीं, अगर आप उन्हीं फोटोस को व्यवसायिक इस्तेमाल में लाते हो तो, आपके ऊपर कॉपीराइट क्लेम हो सकता है। इससे बचने के लिए हमें और आपको उस प्लेटफार्म से फोटोस लेने के लिए एक उचित कीमत चुकानी पड़ती है। जिससे यह बात स्पष्ट होती है कि अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आप इन प्लेटफॉर्म्स पर फोटोस भेज सकते हैं। अगर इन प्लेटफार्म ने आपकी फोटोस को स्वीकृत किया तो आपको उनके बदले में पैसे भी मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं कौन से हैं वह प्लेटफार्म जहां पर आप अपनी फोटोस को सांझा कर सकते हैं।

Photos को यहां Sell करें।

Images Bazaar: दोस्तों, अगर आप संदीप महेश्वरी को सुनते हैं तो आप इस नाम से भी अनजान नहीं होंगे। Images Bazaar संदीप माहेश्वरी द्वारा ही बनाया हुआ प्लेटफार्म है। जहां पर आप फोटोस को भेज कर एक उपयुक्त धनराशि कमा सकते हैं। बशर्ते, आपकी इमेज उस प्लेटफार्म द्वारा तय की गई क्वालिटी में हो और आपने उसे कहीं और से डाउनलोड ना किया हो। इमेजेस को अच्छा बनाने के लिए आप Adobe Photoshop का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे कि आप उन इमेजेस को अच्छे से एडिट कर सके। संदीप महेश्वरी आज पूरे भारत में अपने मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन, जो उनका मुख्य कमाई का जरिया है वह है imagesbazaar.com तो आप समझ सकते हैं कि अगर पूरे मन से काम किया जाए तो फोटोग्राफी कितना बड़ा कैरियर हो सकता है।

Picxy: आप यहां पर भी अकाउंट बनाकर अपनी फोटोस को सांझा कर सकते हैं। आपकी प्रत्येक फोटो जो भी पिक्सी पर सिलेक्ट होगी उसके बदले में आपको ₹15 मिलते हैं। वहीं, अगर आपकी भेजी गई इमेजेस को खरीदा जाता है तो कंपनी आपकी इमेजेस के बदले आपके साथ एक निर्धारित परसेंटेज भी सांझा करती है। जिसकी शुरुआत 20% से होती है और 40% या उससे अधिक भी हो सकती है। परसेंटेज आपकी सिलेक्ट इमेजेस के हिसाब से तय होता है। जैसे 1-10 इमेजेस पर कंपनी आपको 20% देती है वही, अगर आपने 50,000+ इमेजेस भेज रखी है तो आपका कमीशन 40 % हो जाता है। Picxy आपकी भेजी गई है इमेजेस को रिव्यू करने के लिए 7 दिन लेती है।

आपकी इमेजेस सेलेक्ट हुई या नहीं आपको Pixcy के अकाउंट पर ही पता चल जाता है। आपको इमेजेस भेजते वक्त कुछ तय शर्तों को मानना होता है। जैसे कि आपकी भेजी गई इमेजेस में कोई वाटरमार्क्स ना हो, इमेजेस का रेजोल्यूशन (1800500 या 5001800) हो। आपने कोई B&W इमेज सांझा ना करी हो। जो भी इमेजेस आपकी रिजेक्ट कर दी जाती है वह 21 दिन के भीतर पिक्सी के अकाउंट से डिलीट हो जाती है। पिक्सी आपको एक और तरीके से पैसा कमाने का अवसर देती है। रेफरल के जरिए जब भी आप किसी के साथ पिक्सी को सांझा करते हैं और वह भी इसका इस्तेमाल करना शुरू करता है तो आपको ₹10 मिलते हैं।

Shutter Stock Contributor: आप यहां पर भी अकाउंट बनाकर अपनी फोटोस को सांझा कर सकते हैं। इमेजेस की क्वालिटी कम से कम 4 MP होनी चाहिए। यहां पर
आपको उस इमेज के बारे में बताना पड़ेगा कि वह इमेज किस चीज की है। आपके पास फोटो सांझा करने के लिए दोनों विकल्प होंगे। चाहे तो आप गैलरी में जाकर फोटो को शेयर कर सकते हैं या फिर कैमरे कैमरे से तुरंत लेकर। लेकिन, बेहतर इमेज और उसे अच्छी क्वालिटी में बनाकर साझा करने के लिए गैलरी वाले विकल्प का ही चुनाव करें। इनके अलावा और भी अन्य वेबसाइट हैं जहां पर अपनी फोटोस को सांझा कर सकते हैं जैसे कि www.gettyimages.com,www.dreamstime.com,www.istockphoto.com, इत्यादि।

दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारा यह प्रयास ज्ञानवर्धक लगा होगा और हम इस उम्मीद के साथ आप से अलविदा लेते हैं कि आने वाले वक्त में आप भी इन्हीं विकल्पों का इस्तेमाल करके खुद को एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगे। आपने हमारे ब्लॉग पर अपना कीमती वक्त दिया इसके लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद।

Google se Paise Kaise Kamaye आसान भाषा में समझिये।

0

नमस्कार दोस्तों,आपका हमारे ब्लॉग Boxbazz.com पर स्वागत है । हमारी कड़ी online Paise kaise kamaye में हम आज आपको google se paise kamane ka tarika तरीके के बारे में बताने वाले हैं। Google जो कि विश्वभर में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला प्लेटफार्म है। जिसके अंदर छोटे और बड़े एप्लीकेशन को मिला दिया जाए। तो तकरीबन आपको सैकड़ों प्लेटफार्म गूगल के अंदर ही मौजूद मिलेंगे। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे। Google Pay se paise kaise kamaye और गूगल के अन्य प्लेटफार्म जैसे Google adsense se paise kaise kamaye के बारे में बताएंगे। कैसे google के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आप google ads se earning कर सकते हैं। आर्टिकल में अंत तक बने रहिएगा क्योंकि यह आर्टिकल आपके लिए काफी लाभप्रद हो सकता है।

Google Kya Hai?

दोस्तों, Google से पैसे कमाने के लिए आपको केवल मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत है। यह सवाल आपको जितना ही पेचीदा लग रहा होगा। इसका जवाब उतना ही सरल है। जैसे ही आप इंटरनेट को टेक्नोलॉजी के संपर्क में ले आएंगे। आपके लिए google se paise kamane के रास्ते खुल जाएंगे। बशर्ते,आपको पता हो कि google के किन प्लेटफार्म की मदद से ऐसा संभव हो सकता है। हम में से अधिकतर लोगों ने आज तक google पर सर्च किसी जानकारी को प्राप्त करने के लिए ही किया होगा। लेकिन, ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिन्हें google पर मौजूद रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी होगी। google के आविष्कार की मुख्य वजह थी कि लोग जिस जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं वह सही हो।

जिसके चलते Larry Page और Sergey Brin ने सन 1998 में गूगल कंपनी की स्थापना की। जहां पर बहुत सारे लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुले जो विभिन्न-विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियों को google पर अपलोड करने लगे। वहीं, दूसरी तरफ google ads उन लोगों को एकजुट करने में सफल हुआ। जिन्हें सटीक और सही जानकारी चाहिए थी। जिस पर कि वह भरोसा कर सकें। नीचे अंकित प्लेटफार्म की मदद से आप भी Google se paise kaise kamaye सवाल का हल प्राप्त कर सकते हैं।

1. Google Pay

2. Blogger

3. Google AdSense

4. Youtube

5. Application

6. Google Ads

7. TaskMate

8. Google Adwords

Google se Paise Kaise Kamaye?

दोस्तों google अमेरिका की एक दिग्गज टेक कंपनी है। जो पूरी दुनिया में अपने बिजनेस को चलाती है। जो पूरी दुनिया में अपने बिजनेस को चलाती है। उसी के साथ google ग्राहकों को पैसे कमाने का भी मौका देती है। गूगल के बहुत सारे प्लेटफार्म है। जिनकी मदद से आप google se paise कमा सकते हैं। जैसा हमने आपको बताया की हम आपको google pay, google ads और google adsense se paise kaise kamaye के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

Google Pay se paise kaise kamaye?

नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। जिसके चलते लोगों ने लेन-देन करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्हीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में google pay भी शामिल है। जिसका उपयोग आप google pay को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करके कर सकते हैं। जहां पर आपको पेमेंट करने पर ऑफर भी दिए जाते हैं और साथ ही साथ किसी को पेमेंट करने पर reward भी मिलता है जो कि या तो एक निश्चित धनराशि हो सकती है या फिर किसी कंपनी में खरीद दारी करने का coupon हो सकता है।

वही, एक दूसरा भी तरीका है जिसकी मदद से आप google pay se paise कमा सकते हैं। वह तरीका है Refer & Earn. जब भी आप अपने किसी भी दोस्त, परिवारजन या फिर किसी अन्य व्यक्ति को google pay अपनी रिफरल आईडी से इंस्टॉल करवाएंगे तो उसके फल स्वरुप google pay अपने प्लान के अनुसार उस व्यक्ति के पहले ट्रांजैक्शन पर आप दोनों को एक निश्चित पैसा देगा। यह एक google pay se paise kamane ka tarika है।

AdSense se paise kaise kamaye?

adsense एक google का ही प्रोडक्ट है। गूगल यह सुविधा केवल creators या फिर publishers को ही देता है। जैसा हमने ब्लॉक में ऊपर जिक्र किया कि आप google adsense की मदद से कमाई कर सकते हैं। वैसे ही आप अपने यूट्यूब चैनल पर भी google ads का इस्तेमाल करके paise कमा सकते हैं।

बस ध्यान यह रहे कि जब आप adsense के लिए गूगल के पास आवेदन करें। तब अप्रूवल के लिए जो जरूरी चीजें हैं। उसकी आप अपने ब्लॉग पर या फिर यूट्यूब चैनल पर पूर्ति कर चुके हो। जिससे कि आपको अप्रूवल मिलने में कोई असुविधा ना हो। एक बार आपको google से अप्रूवल मिल जाता है तब फिर आप Google AdSense की मदद से अपने ब्लॉग या फिर यूट्यूब चैनल पर पैसा कमा सकते हैं। यहां तक आपको google adsense se paise kaise kamaye समझ में आ गया होगा।

Blog se paise kaise kamaye?

बहुत सारे लोगों का लेखनी में कौशल होता है। अगर आप उनमें से हैं तो आप भी ब्लॉग लिखकर पैसा कमा सकते हैं। गूगल आपको blogger com के रूप में ब्लॉग लिखने की सुविधा देता है। यह वेबसाइट बिल्कुल मुफ्त है। यहां पर आपको 20 से 30 आर्टिकल्स लिखने हैं उसके बाद आपको google adsense के लिए अपनी वेबसाइट को submit कर देना है। उसके बाद अगर आपको google से अप्रूवल मिल जाता है तो फिर आप अपनी वेबसाइट पर google ads लगा कर blogger com के जरिए paise भी कमा सकते हैं। लेकिन, याद रहे जो ब्लॉग आप लिख रहे हैं। वह कॉपी-पेस्ट नहीं होने चाहिए वरना आपके ब्लॉग को google रैंक नहीं करवाएगा। आपकी आमदनी इस बात पर निर्भर करेगी कि आपकी वेबसाइट पर कितना ट्रैफिक आ रहा है।

YouTube se paise kaise kamaye?

यूट्यूब, google का ही एक वीडियो प्लेटफार्म है। जो कि विश्वभर में वीडियो के मामले में सबसे बड़ा सर्च प्लेटफार्म है। जहां पर लोग वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने आते हैं। या फिर कई लोग यहां पर मनोरंजन के उद्देश्य से भी आते हैं। यहां पर आप अपनी कार्यकुशलता के हिसाब से वीडियोस बनाकर अपलोड कर सकते हैं। जिसके लिए आपको यूट्यूब चैनल बनाने की आवश्यकता होगी। जहां पर आपको निरंतर वीडियोस अपलोड करते रहना है। और जब आपके सब्सक्राइबर 1000 हो जाएंगे और 4000 घंटों का वॉच टाइम 1 साल के भीतर पूरा हो जाएगा।

तो यूट्यूब से आपको कमाई आना शुरू हो जाएगी। और अगर यूट्यूब की एल्गोरिथ्म की माने तो 78 फ़ीसदी लोग जो यूट्यूब पर 1 वीडियो देखने आते हैं। वह एक वक्त में कम से कम 7 वीडियोस देखते हैं। जिससे कि अगर आप अपने काम के प्रति निरंतर रहे। तो आपके यहां से कमाई करने की संभावनाएं बढ़ सकती है। वहीं, दूसरी तरफ अपनी Niche के हिसाब से आप अपने चैनल के जरिए एफिलिएट मार्केटिंग करके भी पैसा कमा सकते हैं। ऐसे और भी अन्य कई तरीके हैं। जिनके माध्यम से आप यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं।

Adwords se paise kaise kamaye?

google adwords कहें या फिर google ads एक ही बात है। google ads गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। इसके इस्तेमाल से आप अपना कोई भी कंटेंट पब्लिश करके बेंच सकते हैं। उदाहरण के रूप में ई-बुक। लेकिन कोई भी प्रोडक्ट प्रमोट करने या फिर बेचने के लिए आपको ऑडियंस की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए शुरुआत में आपको google ads पर पैसे खर्च करने होंगे। जिससे कि आपका प्रोडक्ट या कंटेंट ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच जाए। एक बार जब आप का प्रोडक्ट ऑडियंस तक पहुंच जाता है तो फिर आपकी उस प्रोडक्ट की बिक्री के हिसाब से कमाई सुनिश्चित होगी। google ads को हम एक तरह से indirect जरिया मान सकते हैं। जिसकी मदद से आप google ads se paise kaise kamaye के बारे में सीख सकते हैं।

CONCLUSION

हमारे आज के इस आर्टिकल में इतना ही। आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल इनफॉर्मेटिव लगा होगा। ऐसे ही और भी अन्य इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स और टेक अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पर बने रहें। इस आर्टिकल में हमने आपको google se paise kamane ka tarika और google pay se paise kaise kamaye के बारे में बताया है। और साथ ही google adsense se paise kaise kamaye भी बताया है। उम्मीद है आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा। अपना कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

जानिए Facebook se Paise Kaise Kamaye?

2

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग Boxbazz.com पर स्वागत है। हमारी कड़ी online paise kaise kamaye में आज हम आपको बताएंगे कि फेसबुक की मदद से आप कैसे पैसा कमा सकते हैं। facebook जो कि एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां पर आप अपने दोस्तों,नाते-रिश्तेदारों सभी की उपस्थिति का अनुभव करेंगे। वहीं, अधिकतर लोगों के लिए फेसबुक सिर्फ फोटो पोस्ट, वार्तालाप तक ही सीमित है। लेकिन, अगर आप इसकी सही उपयोगिता समझ पाए तो यह आपके लिए एक रोजगार का भी अवसर प्रदान कर सकता है। हमारे इस आर्टिकल Facebook Page se paise kaise kamaye में हम उन्हीं कुछ अवसरों के बारे में बताने वाले हैं। आर्टिकल में अंत तक बने रहिएगा जिससे आप भी समझ पाए कि कैसे फेसबुक पर उपलब्ध होकर आप ना सिर्फ दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ जुड़े रहते हैं बल्कि, अपने लिए कमाई का जरिया भी बना कर सकते हैं

Facebook क्या है?

इसे भी पढ़ें: Amazon se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Program?

दोस्तों यह तो हम सभी जानते हैं की Facebook एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। जिसकी स्थापना 19 वर्ष की उम्र में मार्क जुकरबर्ग ने की थी। जो आगे चलकर इसकी लोकप्रियता के कारण महज 24 वर्ष की उम्र में ही फेसबुक के ही जरिए अरबपति बन गए। फिर जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विस्तार होता गया तो बहुत सारी कंपनियों ने भी इस प्लेटफार्म पर अपनी सक्रियता को बढ़ाना शुरू कर दिया,जिसके चलते कंपनियों का व्यापार भी बड़ा। यहां पर अन्य की तुलना में मार्केटिंग करना भी सस्ता है। फिर धीरे-धीरे करके फेसबुक ने लोगों के लिए तरीके इजाद किए जिसकी मदद से लोग यहां पर ना सिर्फ अपनी लोकप्रियता को बढ़ा पाए बल्कि अपने लिए एक रोजगार का विकल्प भी चुन सकें। नीचे कुछ तरीकों के बारे में हम विस्तार से बताएंगे जिसकी मदद से आप फेसबुक पर बने रहकर Facebook se paise kaise kamaye से कमाई भी कर पाए।

Facebook Account se paisa kaise kamaye?

कहां जाता है ना कि एक बार आपने मेहनत कर ली तो आप अपने लिए कई तरीके इजाद कर देते हो जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं। उन्हीं में से एक तरीका है Facebook Account| एक बार आपने अपनी लोकप्रियता बना ली तो फिर आप अपने फेसबुक अकाउंट को भी बेच कर पैसा कमा सकते हैं। आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आपके फैन फॉलोइंग कितनी है। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अक्सर उन लोगों का फेसबुक अकाउंट खरीदने के लिए अच्छी कीमत देती हैं जिनकी अच्छी खासी लोकप्रियता भी रही हो और उनका फैन बेस भी बड़ा हो। जिसकी मदद से वह आसानी से अपने प्रोडक्ट्स ओर सर्विसेज को भारी तादाद में लोगों तक पहुंचा पाए।

इसे भी पढ़ें: Best Freelancing Websites kya hai? paise kaise kamaye?

Facebook Page se paise kaise kamaye?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिस शब्द की बहुत उपयोगिता है उसे कहते हैं Niche.अगर इसको थोड़ा विस्तार से समझे तो Niche ठीक उसी तरह है जैसा आप दसवीं के बाद विषयों को चुनते वक्त करते हैं। आप उन्हीं विषयों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं जिसमें आप की पकड़ मजबूत हो। वैसे ही आपको अपना फेसबुक पेज अपनी Niche के हिसाब से ही बनाना है। उसके बाद इस पर आपको निरंतर कंटेंट डालते रहना है। शुरुआत में ट्रैफिक उतना नहीं होगा लेकिन,एक बार जब आपके पेज पर ट्रैफिक आना शुरू हो जाएगा तो ना सिर्फ आपके पेज पर लोग कंटेंट पढ़ने आएंगे बल्कि, कंपनियां भी आपके पोस्ट को स्पॉन्सर करने लगेंगी। जिसकी मदद से आप स्पॉन्सर पोस्ट के जरिए एक उचित धनराशि की मांग उन कंपनियों से कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ आप अपने Facebook Page पर एफिलिएट लिंक शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।

Facebook Group se paise kaise kamaye?

फेसबुक ग्रुप बनाकर भी आप फेसबुक पर पैसे कमा सकते हैं। आपके ग्रुप में मेंबर की संख्या 10000 तक होनी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे यहां पर लोगों की संख्या के साथ-साथ उनकी सक्रियता भी मायने रखेगी। जिसके लिए निरंतर आपको अपने ग्रुप में कुछ ना कुछ सांझा करते रहना है। एक बार आपने Facebook Group पर सक्रिय लोगों का समूह स्थापित कर लिया तो फिर आप Paid Survey की मदद से अपने Facebook Group से कमाई कर सकते हैं। वही, आपके ग्रुप की सक्रियता को देखते हुए कंपनियां आपसे संपर्क भी कर सकती हैं। जिसकी मदद से आप अपने फेसबुक ग्रुप पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट डाल कर भी पैसा कमा सकते हैं। साथ ही साथ आप यहां पर एफिलिएट लिंक भी शेयर कर सकते हैं। जो Facebook Group की मदद से पैसा कमाने का एक और तरीका हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Affiliate Marketing Kya Hai? Affiliate se Paise कैसे कमाए?

हमारे आज के इस आर्टिकल में आपने सीखा कैसे आप फेसबुक की मदद से पैसा कमा सकते हैं। उन तरीकों में फेसबुक पेज, फेसबुक अकाउंट और फेसबुक ग्रुप शामिल है। आशा करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल इनफॉर्मेटिव लगा होगा। ऐसे ही और भी इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टेक अपडेट के लिए आप हमारे ब्लॉग पर बने रहें। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।