Thursday, May 7, 2026
Home Blog Page 19

ATM से Cash नहीं निकला और खाते से कट गया पैसा ऐसी स्थिति में क्या करें।

1

नमस्कार दोस्तों, आपका एक बार फिर से हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। आज का हमारा ब्लॉग टेक निर्धारित होने वाला है। जहां पर हम आपको ATM इस्तेमाल के दौरान कैश निकलने में हुई असुविधा और उसके बाद की क्या प्रक्रिया होनी चाहिए जैसे विषय के बारे में बताने वाले हैं। अक्सर देखा गया है कि कई बार एटीएम से पैसा निकालने के दौरान बहुत से लोग इस तरह की असुविधा से गुजरते हैं और उनको इसके बाद की प्रक्रिया नहीं मालूम होती। तो, आज का हमारा यह आर्टिकल ATM से कैश नहीं निकला और खाते से कट गया पैसा। अगर आपके साथ भी यह समस्या हुई, तो अब बैंक आपको मुआवजा देगा’ लोगों को हुई असुविधा। हमारे इस ब्लॉग में हम आपको विस्तार से बताएंगे जिससे कि अगर आप भी भविष्य में इस परेशानी से गुजरे तो,आपके पास एक निश्चित उपाय मौजूद हो। तो, पूरी जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग में अंत तक बने रहिएगा।

इसे भी पढ़ें: Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले?

ATM से कैश नहीं निकला और खाते से कट गया पैसा।

एटीएम से पैसा निकालने के दौरान कैश ना निकलने की बात आपने भी अपने आस-पड़ोस में कई बार सुनी होगी। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर फिर से आपके सामने ऐसा कोई नजारा होता है जहां पर आप पाते हैं कि किसी का एटीएम द्वारा ट्रांजैक्शन करने के बाद कैश ना निकले और उसके अकाउंट से पैसे कट जाएं तो, जो आप उसे पहली सलाह दे सकते हैं वो है कि आप उस व्यक्ति को बताएं कि वह अपनी बैंक में शिकायत दर्ज करवाएं, जिस बैंक का हो वो ग्राहक है। साथ ही साथ आप उसे यह भी बता सकते हैं कि अगर एटीएम द्वारा ट्रांजैक्शन के दौरान उस व्यक्ति का पैसा फस गया है तो ट्रांजैक्शन के 12 से 15 दिन के भीतर पैसा रिफंड होना तय हैं।
लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर आपने एटीएम से कैश न निकलने से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई और एक निश्चित समय सीमा में अगर आपका पैसा दोबारा आपके अकाउंट में नहीं आता है तो उस पर आपको मुआवजा मिलने का भी नियम है।

इसे भी पढ़ें: Best Indian Comedy Movies on Amazon Prime

RBI द्वारा मुआवजे का नियम।

शिकायत के 5 दिनों के भीतर अगर आपके अकाउंट से डेबिट किया पैसा दोबारा नहीं आता है तो, फिर आरबीआई द्वारा मुआवजे का प्रावधान है, जिसे प्रत्येक बैंक को मानना पड़ता है। अगर बैंक असमर्थ होता है आपका पैसा तय समय में रिफंड करने में तो बैंक को प्रत्येक दिन ₹100 का मुआवजा देना पड़ेगा। ग्राहक असंतुष्ट होने की स्थिति में https://cms.rbi.org.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ATM ट्रांजैक्शन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान।

अगर आपने एटीएम के द्वारा ट्रांजैक्शन किया है और आपका पैसा नहीं निकला या फिर पेमेंट फेल हो गई तो सबसे पहले अपने अकाउंट बैलेंस को चेक करिए कि कहीं आपका पैसा कट तो नहीं गया। साथ ही साथ आप विड्रॉल रिसिप्ट भी देख सकते हैं। वहीं, अगर आपका पैसा कट गया है तो रिफंड आने के लिए 5 दिन का इंतजार कर सकते हैं। उसके बाद अगर आपका पैसा आपके अकाउंट में रिफंड नहीं आता तब फिर आपको शिकायत दर्ज करवानी होगी।

इसे भी पढ़ें: Photography se paise kaise kamaye जानिए।

दोस्तों आज के आर्टिकल में बस इतना ही, आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा आप जिस जानकारी के लिए इस आर्टिकल पर आए थे वह जानकारी आपको मिल गई होगी अगर इसके अलावा भी आपको कुछ जानना है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं हम बहुत जल्दी आपका रिप्लाई करने की कोशिश करेंगे। ऐसे ही इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टेक अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले?

नमस्कार दोस्तों, आपका एक बार फिर हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। हमारा आज का विषय tech पर आधारित होने वाला है। जिसमें हम आपको बताएंगे कि Google Map में Apna Adress कैसे डाले| आज जब हर चीज इंटरनेट की मदद से संभव है तो, क्यों ना अपनी दुकान को भी Google Map पर पंजीकृत करवाएं? आइए, जानते हैं इस प्रक्रिया को करने की पूरी विधि और साथ ही साथ हमारे बताएं केंद्र बिंदुओं को आप तुरंत के तुरंत अमल में लाकर के इस प्रक्रिया का पूर्ण लाभ ले सकते हैं। पहले का वक्त अलग था, टेक्नोलॉजी का उतना विकास नहीं हुआ था। अगर किसी को कहीं पहुंचना होता था तो वह रास्ते में लोगों से या फिर पान की गुमटी वाले से पता पूछते-भटकते जाता था।

इसे भी पढ़ें : Adhar Card Se Loan Kaise le आसान भाषा में समझिए।

लेकिन,आज हर व्यक्ति किसी न किसी तरीके से टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। अपने घर का या फिर अगर आप व्यवसाई है तो दुकान की गूगल मैप पर लोकेशन होना बहुत जरूरी है। जिससे लोग आसानी से आपके घर या फिर दुकान पर बिना किसी परेशानी के गूगल मैप की सहायता से पहुंच जाएं। आइए, जानते हैं कि कैसे गूगल मैप पर अपनी लोकेशन को डालें? चलिए ,हमारा आज का ब्लॉग Google Map पर अपने घर और दुकान का पता कैसे डालें? शुरू करते हैं।

Google Map me Address Kaise Dale?

गूगल मैप पर किसी भी लोकेशन को डालने के लिए आपको उस जगह पर जाकर के ही यह काम करना होगा। इससे जो मुख्य लाभ होगा वह है कि गूगल मैप पर एकदम सटीक लोकेशन दिखेगी। जिससे कि भविष्य में जो भी उस लोकेशन को सर्च करेगा वह बिना किसी भटकाव के आसानी से उस जगह पर पहुंच जाएगा। फिर, चाहे वह आपकी दुकान हूं या फिर किराए हेतु मकान। इससे आपका प्रचार भी मुफ्त में होगा और यह प्रक्रिया आपको कई अन्य खर्चों से भी बचाएगी। जैसे कि अगर कोई व्यक्ति किसी दलाल के माध्यम से आपका घर देखने आता है तो, उसको दी जाने वाली राशि। लेकिन, वही अगर आपके घर की लोकेशन Google Map पर पंजीकृत होती तो, इससे दोनों पक्षों को ही आसानी रहती। आइए जानते हैं की Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले

नीचे बताए गए केंद्र बिंदुओं को अमल में लाकर आप भी अपनी लोकेशन को गूगल मैप पर डाल सकते हैं। आइए, एक-एक करके उन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Famous MX Player Web Series List और Review हिंदी में जानिए?

1. लोकेशन ON करें। सबसे पहला काम जो आप करेंगे वह है कि अपने मोबाइल का डाटा ऑन करिए और फिर लोकेशन वाले आइकन पर जाकर लोकेशन ऑन करें।

2. गूगल मैप OPEN करें। अब आपके मोबाइल में पहले से ही गूगल मैप की एप्लीकेशन इंस्टॉल्ड होगी, उसको खोलें।

3. गूगल मैप एप्लीकेशन में मौजूद MENU विकल्प का चयन करें। MENU विकल्प का चयन करते ही आपको कई सारे विकल्प उसमें मौजूद मिलेंगे। SATELLITE विकल्प का चयन करें।

4. Add a missing place को चुने। सेटेलाइट का चुनाव करते ही आपको फिर से कुछ विकल्प दिखाई देंगे। अब आपको Add a missing place वाले विकल्प पर जाना है। जिसके बाद अपनी आप लोकेशन को डाल सकेंगे।

5. गूगल मैप पर पता डालें। अब आप जिस भी लोकेशन को गूगल मैप पर ऐड करना चाहते हैं, उसका पता डालें। वह आपका घर भी हो सकता है, दुकान हो सकती है, अस्पताल हो सकता है, इत्यादि। इसमें अब आपको तीन चीजों के बारे में और बताना है- Name, Address और Category.अब आपको Name के विकल्प में वह चीज डालनी है जिसको आप ऐड करना चाहते हैं फिर चाहे वह आपका घर हो या फिर दुकान,उसके बाद गूगल मैप पर अपना पता डालें।

6. Mark location on map का चयन करें। जैसा की शुरुआत में ही हमने आपको लोकेशन आइकन को ON करने के लिए कहा था। उसकी मुख्य वजह थी कि गूगल मैप आपकी लोकेशन का सटीकता से आकलन कर सके। Mark location on map पर क्लिक करते ही आपकी लोकेशन गूगल मैप पर आ जाएगी। अब आपको गूगल मैप द्वारा दर्शाए जा रही लोकेशन पर TAP करना है और फिर नीचे दिए गए Done वाले विकल्प को चुनना है।

7. Category चुने। अब अगर आपने गूगल मैप पर अपने घर की लोकेशन को ऐड किया है तो, Category में Home डाल दीजिए। वहीं,अगर वह लोकेशन आप की दुकान है तो उस हिसाब से उसकी कैटेगरी को चुनना है।

8. Add phone, hours, website and photos पर Tap करे। यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर, उपलब्धता और दुकान या फिर मकान की तस्वीर डाल सकते हैं जिससे कि उसको गूगल मैप पर दर्शाया जा सके। इस प्रकार आपकी सारी प्रक्रिया जो कुछ ही भी गूगल मैप पर डालनी होती है पूर्ण हो चुकी है। अब आपको ऊपर दिए गए Next ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और आपकी सारी डिटेल्स Submit हो जाएगी। अब आपको अपनी लोकेशन का गूगल मैप द्वारा अप्रूवल मिलने तक इंतजार करना है। एक बार आपकी लोकेशन को गूगल मैप ने अप्रूव कर दिया, उसके बाद आप की लोकेशन गूगल मैप पर दिखाई देने लगेगी।

अपनी लोकेशन का गूगल मैप पर Status चेक कैसे करें?

इसे भी पढ़ें: Facebook Page से पैसे कैसे कमाए [The Complete Guide in Hindi] समझिए।

ऊपर बताए गए सारे केंद्र बिंदुओं पर अमल करने के बाद अब आपको यह देखना है कि जो लोकेशन और डिटेल आपने गूगल मैप के साथ सांझा की; क्या वह लोकेशन और डिटेल गूगल मैप द्वारा अप्रूव हुई या नहीं। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप की एप्लीकेशन पर जाना है। वहां पर MENU के ऑप्शन में जाकर आपको Your contributions वाले विकल्प का चुनाव करना है। यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपकी बताई गई लोकेशन approve करी गई या फिर reject हो गई।

आशा करते हैं आप हमारे बताए गए केंद्र बिंदुओं पर अमल करके अपने घर को या फिर दुकान की लोकेशन को गूगल मैप पर पंजीकृत करवा पाएंगे। हमारे आज के इस आर्टिकल Google Map में घर और दुकान का Adress कैसे डाले में इतना ही। ऐसे ही हमारे और भी अन्य इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टेक अपडेट के लिए हमारे पेज boxbazz.com पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

Aadhar Card Se Loan Kaise le | Bank Se Online Loan Kaise Le

1

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग Boxbazz.com पर स्वागत है। आज का हमारा विषय Online Loan से संबंधित है। जिसमें हम आपको Aadhar Card Se Online Koan Kaise Le के बारे में बताएंगे। आज जब हर जगह Digital India की बात हो रही है इस डिजिटल दौर के चलते Online Personal Loan लेने की प्रक्रिया का भी चलन बहुत तेजी से बढ़ा है जिसमें आप अपने घर पर बैठकर ही अपने मोबाइल से Bank Se Loan Kaise Le सकते हैं इसी बारे में हमने यहां पर चर्चा की है इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप बहुत ही आसानी से Aadhar Card Se Loan Le सकते हैं उसमें एक प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है कि हम किस प्रकार से खुद को स्व रोजगार बनाएं।

इसे भी पढ़ें: Phonepe Par Account Kaise Banaye (Complete Guide)

जिसमें कम ब्याज पर Online Loan मिलना एक अहम भूमिका अदा कर सकता है। आर्टिकल में आप जानेंगे Bank Se Online Personal Loan Kaise Le और किन-किन क्षेत्रों में Aadhar Card की सहायता से Digital Loan मिल सकता है| उन सारे विषयों पर मूल रूप से हमारा ध्यान रहेगा। वैसे तो Online Loan लेने के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। लेकिन, उन विकल्पों में एक समस्या है उनकी अधिक ब्याज दर। फिर चाहे वह Bank Loan हो या फिर कोई NBFC Loan App संस्था जिससे हम Loan ले रहे हो। वही, Aadhar Card Loan की मदद से इन सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। Aadhar Card Se Online Loan Kiase Le की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर अंत तक बने रहिएगा। आइए, शुरू करते हैं।

आधार कार्ड से लोन कैसे लें

आज के वक्त में जब आधार कार्ड एक बहुत ही एक उपयोगी और जरूरी दस्तावेज बन चुका है तो सरकार ने आधार कार्ड की मदद से ग्राहकों को लोन देने का भी एक विकल्प रखा है। जहां पर आप आधार कार्ड के माध्यम से 25,00,000 रुपए तक का लोन ले सकते हैं। वैसे तो अन्य कई विकल्प भी मौजूद हैं लेकिन, लोन लेने की प्रक्रिया में आधार कार्ड एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है। जहां देश में करीब 65% लोग ऐसे हैं जो कि मिडिल क्लास की श्रेणी में है तो लोन उनकी जरूरतों और इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए एक अहम हिस्सा है। जहां पर प्राइवेट बैंक्स या अन्य संस्थाएं लोन लेने पर काफी अधिक ब्याज दर लगाती हैं वही, आप आज के वक्त में आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आधार कार्ड के माध्यम से आप कई तरीके से लोन ले सकते हैं। फिर चाहे वह घर बनवाने के लिए ‘होम लोन’, कोई भी व्यापार स्थापित करने के लिए ‘बिजनेस लोन’ या फिर विशेष रुप से खेती के लिए लिया गया लोन। आधार कार्ड के माध्यम से लोन लेने पर सरकार किसानों को एक अहम छूट भी देती है। बशर्ते, अगर आप लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो पहले से आपका कोई लोन बकाया ना हो और आप इतने सामर्थ हो कि भविष्य में लिए गए लोन को चुका पाए। चूंकि यहां पर आपको सरकारी दस्तावेज के माध्यम से लोन मुहैया करवाया जा रहा है जिसके लिए आपके कुछ डाक्यूमेंट्स का होना भी अनिवार्य है। उसमें आपका पैन कार्ड,आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स की भूमिका अहम है। जिसकी पूर्ति करने के बाद आप आधार कार्ड से लोन लेने के विकल्प के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आधार लोन के लिए Online आवेदन कैसे करें?

मौजूदा वक्त में जब इंटरनेट की भूमिका अहम हो चुकी है तो आपको आज के वक्त में कुछ ढूंढने के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट आपको सारी जानकारी मुहैया करवा देता है। उसी प्रकार अगर आपको यह जानना है की आधार कार्ड से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? तो आप इसके लिए भी Aadhar Loan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। जहां से आपको आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन लेने की पूरी प्रक्रिया आसानी से समझ में आ जाएगी। वही, टोल फ्री नंबर भी मौजूद होगा जिसकी सहायता से आप इस पूरी प्रक्रिया को आसानी से कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: जानिए Bijli Bill Payment ऑनलाइन कैसे करें?

नीचे दिए केंद्रबिंदु की मदद से आप भी आधार लोन के लिए Online आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधार हाउसिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको Select any option पर क्लिक करना है।

3. अब आपको एक कैटेगरी चुन्नी पड़ेगी।

4. कैटेगरी चुनते हैं एक Form खुलकर आ जाएगा, उसमें उपयुक्त सूचनाओं को भरें।

5. नीचे चौकोर सा एक बॉक्स नजर आएगा उसमें सही का निशान लगाएं और Form को सबमिट कर दे।

अब बस आपको इंतजार करना है अपने डॉक्यूमेंट के अप्रूव होने तक। एक बार सारे डाक्यूमेंट्स अप्रूव हो जाएंगे तब लोन के लिए आपसे संपर्क किया जाएगा।

Aadhar Loan लेने के लिए जरूरी दस्तावेज।

एक बार आपकी योग्यता सिद्ध हो जाती है तब आपको Aadhar Loan कैश के रूप में नहीं मिलेगा। बल्कि, यह सीधा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। लेकिन, उसकेलिए आपको कुछ दस्तावेजों को भेजना जरूरी है। उदाहरण के रूप में अगर आप Salaried व्यक्ति हैं तब उसके लिए आपको अपना पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,नवीनतम फॉर्म 16 और फोटो जैसे डाक्यूमेंट्स भेजना जरूरी होगा।

Aadhar Loan लेने के लिए उपयुक्त योग्यता।

अब तक हमने जाना कि आधार कार्ड के माध्यम से किन-किन क्षेत्रों में लोन मिल सकता है। आधार लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। आधार लोन के लिए जरूरी दस्तावेज लेकिन, जो चीज महत्वपूर्ण है वह है कि क्या आप आधार लोन लेने के लिए योग्य हैं? नीचे दिए गए केंद्र बिंदु आपको बताएंगे कि आपको आधार लोन मिल सकता है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Facebook Page से पैसे कैसे कमाए [The Complete Guide in Hindi]

1. जैसा हमने Blog के शुरुआत में ही बताया कि सबसे पहली शर्त यही है कि, क्या आप लोन चुका पाएंगे? अगर हां, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. Aadhar Loan लेने के लिए आपकी आए 18 वर्ष होनी चाहिए।

3. ग्राहक के पास अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का होना अनिवार्य है।

4. साथ ही साथ वह एक भारतीय नागरिक हो।

5. इससे पहले किसी और बैंक से आधार लोन ना लिया हो।

5. ग्राहक का बैंक अकाउंट होना और पैन कार्ड होना अनिवार्य है।

Aadhar Card से लोन कैसे लें? में हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई सूचना आपको लाभप्रद लगी होगी। ऐसे ही हमारे इनफॉर्मेटिव और टेक आधारित ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारे पेज पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।