Thursday, May 7, 2026
Home Blog Page 18

Zee5 की Best Hindi Web Series 2021 देखे|

दोस्तों एक समय था जब लोगों के पास Entertain होने के लिए सिर्फ Bollywood ही एक जरिया था लेकिन टेक्नोलॉजी के आने से मानो इंटरटेनमेंट की भरमार हो गई हो। चाहे वह youtube, facebook, instagram हो। या फिर best premium content के लिए OTT Platform (netflix, amazon prime, zee5 etc.) हो अगर हम टिकट लेकर कोई मूवी सिनेमा में देखने जाते हैं। तो यह एक घाटे का सौदा है क्योंकि एक मूवी को सिनेमा में देखने के लिए लगभग ₹300 का टिकट खरीदना होता है। और वही लगभग इतने ही पैसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को देकर उस पर 1 साल तक तरह तरह का कंटेंट देख सकते हैं। जैसे की movies, web series और tv shows. इस आर्टिकल में हम आपको ott platform zee5 कि new best hindi web series list 2021 के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिनमें आपको ढेर सारा entertainment, thriller, suspense और crime देखने को मिलेगा। इन zee5 web series को आप zee5 का 499/- का 1 साल का प्रीमियम प्लान buy करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Abhay

Release Date: 14 August 2020

Director: Ken Ghosh

IMDb Rating: 8.0/10

Genre: Thriller, Crime, Drama

इसे भी देखें : Free में देखें MX Player की Best Web Series और Review?

Abhay वेब सीरीज की कहानी क्राइम इन्वेस्टीगेशन के ऊपर आधारित है इस वेब सीरीज के zees पर 2 seasons रिलीज किए गए हैं जिनमें टोटल 16 एपिसोड है। इस वेब सीरीज के हर एक एपिसोड में आपको एक अलग स्टोरी देखने को मिलती है। इन स्टोरीज को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है इस वेब सीरीज की कहानी अभय प्रताप सिंह के रूप में कुणाल खेमू एक बुद्धिमान पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। जो किसी भी मामले को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कैसे वह पुलिस अधिकारी खतरनाक से खतरनाक cases को सॉल्व करता है। यह तो आपको वेब सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा। यह वेब सीरीज zee5 की best hindi web series list में से एक है।

best hindi web series on zee5

Mafia

Release Date: July 10, 2020

Director: Birsa Dasgupta

IMDb Rating: 7.6/10

Genre: Drama, Thriller

Mafia web series की कहानी मधुरिमा रॉय द्वारा एक भव्य बैचलर पार्टी के साथ शुरू होती है। जो अपने प्रेमी कुणाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाती है। पार्टी का स्थान झारखंड के मधुपुर के जंगलों में एक पुराना गेस्ट हाउस है। जो कॉलेज के दिनों में उनका ‘अड्डा’ हुआ करता था। ऋषि वह अमीर लड़का है जिसके पिता मधुपुर में फार्महाउस के मालिक हैं। उसके वफादार दोस्त सैम को फोटोग्राफी का शौक है। शुरुआत में अजीबोगरीब बहसों और झगड़ों के बाद, वे अपनी दोस्ती को फिर से जगाने के लिए अपने पुराने पसंदीदा खेल माफिया को खेलने का फैसला करते हैं। और यह तब होता है जब अतीत के रहस्य उन्हें सताते हैं। कहानी में दिलचस्प मोड़ नितिन की प्रविष्टि है जो बंगले में एक अजनबी के रूप में आता है। यह वेब सीरीज best hindi horror web series on zee5 में से एक है।

Rangbaaz

Release Date: 22 December 2018

Director: Bhav Dhulia

IMDb Rating: 8.1/10

Genre: Action, Crime, Drama

Rangbaaz वेब सीरीज में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर, श्री प्रकाश शुक्ला ( वेब सीरीज में शिव प्रकाश शुक्ला के रूप में परिवर्तित) के जीवन और समय को विस्तार से दिखाया है। जिसमें नौ एपिसोड में उनके छोटे जीवन की भयावह बारीकियों को दिखाया गया है। इस hindi web series में एक भोला 20 वर्षीय लड़का गोरखपुर में एक खुशहाल जीवन जी रहा है। उनके दिन गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ते हुए व्यतीत हो रहे हैं। लेकिन फिर अचानक एक दिन कॉलेज में पढ़ रही उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आता है। इसके बाद से उस युवा लड़के की जिंदगी कैसे एक भोले इंसान से एक गैंगस्टर का रूप ले लेती है। यह तो आप zee5 web series देख कर ही पता कर पाएंगे दोस्तों rangbaaz वेब सीरीज best series on zee5 है। इस series के अभी तक zee5 पर 2 season रिलीज हुए हैं।

इसे भी देखें : Best Indian Comedy Movies on Amazon Prime देखें और डाउनलोड करें.

best hindi web series on zee5

State of Siege: 26/11

Release Date: 20 March 2020

Director: Matthew Leutwyler and Prashant Singh

IMDb Rating: 8.1/10

Genre: Action, Drama

Zee5 की best hindi web series में से एक State of Siege series की कहानी लगभग 13 साल पहले मुंबई में एक आतंकवादी हमला हुआ। जिसमें 164 से अधिक लोगों की जान चली गई और लगभग 300 लोग घायल हो गए। 26 नवंबर, 2008, या 26/11 जैसा कि हम जानते हैं हमारी स्मृति में यह एक काले दिन के रूप में अंकित है Lashkar-e-Taiba के 10 आतंकवादियों के एक समूह ने जिहाद की खातिर सपनों के शहर Mumbai में कुछ प्रमुख स्थानों पर हमला किया। आतंकवादियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, Cafe Leopold, Nariman House, Trident Hotel, Taj Mahal Palace और Tower Hotel को निशाना बनाया। 60 घंटे के लंबे ऑपरेशन में मुंबई पुलिस, मरीन कमांडो और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया जबकि एक अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया।

LalBazaar

Release Date: June 19, 2020

Director: Sayantan Ghosal

IMDb Rating: 7.3/10

Genre: Crime, Drama, Thriller

Zee5 की best Bengali और hindi web series में से एक Lalbazaar series की कहानी कोलकाता के पुलिस विभाग, प्रतिष्ठित अपराध सेनानियों और उनके द्वारा हल किए जाने वाले घिनौने अपराधों के बारे में है। मुख्य आदमी सुरंजन सेन (Kaushik Sen) पुलिस अधिकारियों की एक टीम का अनुसरण करते हैं जो अपने चालीसवें वर्ष में है तलाकशुदा है। Sayantan Ghosal द्वारा निर्मित इस 10 episodes वाली web series की कहानी एक गर्भवती वेश्या की हत्या के साथ शुरू होती है पिता का आरोप है कि उसकी मूक और बहरी बेटी का उसके ही भाई द्वारा बलात्कार किया गया है zee5 series में दिखाए जाने वाले ज्यादातर मामले किसी न किसी तरह से सेक्स से जुड़े होते हैं जिनको आप web series देखकर ही जान पाएंगे

इसे भी देखें : Best Indian Web Series on Hotstar | Hotstar Web Series List

Kaali

Release Date: 29 May 2020

Director: Korok Murmu

IMDb Rating: 8.6/10

Genre: Thriller, Crime, Drama

Zee5 की Kaali web series में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और यह देखने को भी मिलता है की मां का प्यार क्या होता है जब उसके किशोर बेटे को मृत्यु के करीब का अनुभव होता है, तो वह उसे अपने पैरों पर वापस लाने और फिर से शुरू करने के लिए खुद को लेती है। लेकिन खून के भूखे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग किंगपिन के साथ भ्रष्ट पुलिस कर्मी अपने कुकर्मों को उस पर थोपने की कोशिश करते हैं इस famous web series के अभी तक zee5 पर 2 सीजन रिलीज किए गए हैं जिसमें ‘kaali’ का दूसरा सीजन कहानी को जरूरत पड़ने पर कुशलता से फ्लैशबैक के साथ आगे ले जाता है यह सीरीज zee5 की best hindi web series में से एक है जो आपको आखिरी तक अपने साथ जोड़े रखती है

best hindi web series on zee5

इसे भी देखें : Best Bollywood Movies on Hotstar सबसे ज्यादा देखी गई

The Final Call

Release Date: 22 February 2019

Director: Vijay Lalwani

IMDb Rating: 7.210

Genre: Thriller, Drama

The Final Call 2019 की एक Indian Thriller web series है जो प्रिया कुमार के 2015 के उपन्यास ‘I Will Go with You’ पर आधारित है। इस best web series की कहानी ATF कार्यालय से शुरू होती है जहां पर्यावरण आराम से और आसान होता है। स्टाफ के सदस्य K. Mirza (साक्षी तंवर) के रिटायरमेंट का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन ऐसा होने से पहले उनके सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। उड़ान संख्या SL502 हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) के साथ संचार पर संक्षिप्त प्रतिक्रियाएँ प्रदर्शित करता है। इससे संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ावा मिला है जिससे एटीसी में हड़कंप मच जाता है। जैसे-जैसे समय बीतता है आतंकवाद-रोधी दस्ते को बुलाया जाता है साक्षी तंवर (Chief of ATC) और फ्लाइट कमांडर अर्जुन रामपाल ने zee5 hindi web series मे अपनी भूमिका को बहुत शानदार तरीके से निभाया है।

Code M

Release Date: 15 January 2020

Director: Akshay Choubey

IMDb Rating: 6.9/10

Genre: Thriller, Mystery

Zee5 की Code M web series एक उच्च प्रोफ़ाइल सेना की जांच के बारे में है इस वेब सीरीज से अभिनेत्री Jennifer Winget (मोनिका के किरदार में) ने डिजिटल डेब्यू किया है इस hindi web series में वह एक सेना वकील और एक होने वाली दुल्हन की भूमिका निभाती है। उसको वकील होने के नाते भारतीय सेना की एक मुठभेड़ की जांच करने के लिए कहा जाता है जिसमें दो कथित आतंकवादी और एक सैनिक मारे गए मोनिका ने जल्द ही पाया कि सब कुछ वैसा नहीं है जैसा दिखता है। जैसे ही वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करती है परतें खुलने लगती हैं Code M web series यह भी दर्शाती है कि जुगाड़ की भारतीय अवधारणा के साथ जटिल मुद्दों को कैसे हल किया जा सकता है। इस best hindi web series on zee5 को आप नीचे दिए गए लिंक पर click करके देख सकते हैं

इसे भी देखें : Best Hindi Movies on Netflix जो एक बार Must Watch Movies हैं

Bicchoo Ka Khel

Release Date: 18 November 2020

Director: Ashish Shukla

IMDb Rating: 7.3/10

Genre: Crime, Thriller

Bicchoo Ka Khel web series की कहानी बनारस में स्थापित दो व्यक्तियों बाबू (मुकुल चड्ढा) और उनके बेटे अखिल श्रीवास्तव (दिव्येंदु शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। दिन में, दोनों मुकेश चौबे (राजेश शर्मा) द्वारा चलाए जा रहे ‘चौबे मिष्ठान भंडार’ में काम करते हैं, जबकि रात उन्हें छोटे-मोटे चोरों में बदल देती है। एक भयानक रात में बाबू चोरी के लिए एक खाली घर में जाता है और जल्द ही उसे स्थानीय गुंडे – मुन्ना सिंह (गौतम बब्बर) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। और बाबू जेल में मृत पाए जाते हैं। अखिल का मानना ​​​​है कि उसके पिता को फंसाया गया और उसकी हत्या कर दी गई इसलिए उसने सच्चाई को उजागर करने का फैसला किया। अब कैसे अखिल अपने पिता की मौत का बदला लेता है यह आपको best new hindi seroes on zee5 को देखने के बाद ही पता चलेगा

इसे भी देखें : Top 12 Indian Series on Netflix | Best Hindi web series

best web series on zee5

Naxalbari

Release Date:

Director:

IMDb Rating:

Genre:

Zee5 New Web Series List 2021

Sunflower

Break Point

Jeet Ki Zid

Forbidden Love

Never Kiss Your Best Friend

Taish

Poison

Content Writing के दौरान कौन-कौन सी गलतियां ना करें?

0

नमस्कार दोस्तों, आपका फिर से हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। हमारा आज का विषय Content writing के दौरान Content writer कौन-कौन सी गलतियां करते हैं उस पर आधारित होने वाला है। हमारे इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि Content Writing के दौरान कौन-कौन सी गलतियां ना करें। जिससे कि आप भविष्य में Content writing को बेहतर तरीके से कर पाए। इस क्षेत्र में काम करने के दौरान शुरुआती दिनों में बहुत सारे Content writer इन गलतियों से अनजान रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें इस क्षेत्र में सफल होने में काफी वक्त लग जाता है। यह गलती आप से ना हो इसके लिए हमारा यह ब्लॉग Content writing mistakes complete guide को अंत तक पढ़ें।

जैसा कि हमने अपने ब्लॉग Content Writing से पैसे कैसे कमाए में आपको कंटेंट राइटिंग को एक कैरियर के रूप में लेने के लिए बताया। लेकिन, उसमें जो सबसे बड़ी बाधा आती है वो यह समझना की शुरुआत करते वक्त किन गलतियों से बचा जाए। अगर आप ने अपने ब्लॉग में इन गलतियों को नहीं किया तब आपके ब्लॉग पर शुरुआत से ही काफी अच्छा रिस्पांस आने लगेगा। जिसकी मदद से आप Content Writing के क्षेत्र में काफी तरक्की कर सकते हैं। आइए, एक-एक करके कंटेंट राइटिंग के दौरान की जाने वाली गलतियों [Content writing mistakes complete guide] को जानते हैं।

इसे भी पढ़ें : Amazon se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Program?

Content अपलोड करने से पहले उसको दोबारा पढ़ें [Re-read it].

गलतियां अक्सर छोटी ही होती है। लेकिन, अगर उन्हीं को समय रहते ना सुधारा जाए तो वही एक दिन बड़ा नुकसान पहुंचा जाती है। उन्हीं में से जो एक गलती अक्सर Content writer करते हैं वो है कंटेंट अपलोड करते वक्त शुरू से अंत तक उसको दोबारा ना पढ़ना। ऐसा करने से कई बार आपके कंटेंट में कुछ गलतियां रह जाती है जिसका प्रभाव आगे चलकर आपके रिव्यूज और साथ ही साथ आपके ब्लॉग पर आने वाले लोगों पर भी पड़ता है। चूंकि, Content Writing एक बड़ा ही जिम्मेदारी वाला पेशा है। जहां पर आपकी एक गलती से आपके कथन का अर्थ बदल सकता है। इसीलिए जरूरी है कि जब भी आपका कंटेंट पूरा हो जाए तो उसको अपलोड करने से पहले एक बार उस पर दोबारा नजर डाल लें। जिससे कि आप इस गलती से बच सकें।

Content पर अपलोड करने वाली इमेज को जांच लें [Check Image]।

इसे भी पढ़ें : Adhar Card Se Loan Kaise le आसान भाषा में समझिए।

जब भी आप कोई भी content upload करते हैं तब अगर उसके साथ उसी कंटेंट से आधारित कोई इमेज लगाते हैं तो उससे कंटेंट की प्रस्तुति और भी बेहतर हो जाती है। लेकिन, जब हम इस क्षेत्र में नए होते हैं और हमें पता नहीं होता कि जो इमेज हम लगा रहे हैं वह कॉपीराइट इमेज है या फिर कॉपीराइट फ्री इमेज तो इससे हमारे कंटेंट और हम पर प्रभाव पड़ने की पूरी उम्मीद होती है। अगर आपने सर्च इंजन से कोई भी इमेज बिना जांच पड़ताल के उठाकर अपने कंटेंट पर लगा दी और वह इमेज कॉपीराइट इमेज के अंतर्गत आती होगी,तो वह कंपनी आपके कंटेंट के ऊपर कॉपीराइट क्लेम भी कर सकती है। इसलिए अपने कंटेंट पर इमेज अपलोड करते वक्त यह जांच लें कि जो इमेज आप अपलोड कर रहे हैं वह कॉपीराइट फ्री इमेज हो या फिर आपने उस इमेज को अपलोड करने के लिए सब्सक्रिप्शन ले रखा हो।

SEO पर ध्यान दें।

अंग्रेजी में एक कथन है “डोंट जज ए बुक बाइ इट्स कवर” यह सुनने में बड़ा अच्छा लगता है लेकिन, इसको अमल में बहुत कम ही लोग लाते हैं। आपकी किताब कितनी अच्छी क्यों ना हो लेकिन, जब तक आपका कवर पेज लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं करेगा तब तक आपकी किताब नहीं बिकेगी। उसी तरह से Content Writing में है, सही SEO का चुनाव करना । आप अपने कंटेंट में सही SEO[Search Engine Optimisation] का उपयोग करके उसकी पहुंच को बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ Content Writer जो गलती करते हैं वह है एक ही पैराग्राफ में कई सारे SEO का एकसाथ इस्तेमाल करना। यह भी आपके कंटेंट की पहुंच को बढ़ाने की बजाय उसे एक बेकार कंटेंट घोषित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : Photography se paise kaise kamaye जानिए।

Plagarism से बचें।

Content writing के कौशल में बेहतर बनने के लिए जो एक बात बहुत बहुत जरूरी मानी जाती है वह है कि आपको अच्छे-अच्छे कंटेंट पढ़ने पड़ते हैं। लेकिन, इसका बिल्कुल भी यह मतलब नहीं है की हूबहू वही कंटेंट आप कहीं पर पेस्ट कर दें। अगर ऐसा आप करते हैं तब आप के कंटेंट पर Plagarism आ जाएगा। इस क्षेत्र में Plagarism का मतलब कंटेंट चोरी या कंटेंट कॉपी से है। जिसकी वजह से आपका कंटेंट रैंक नहीं करेगा। शुरुआत से ही इस बात का ध्यान देकर आप Plagarism से बच सकते हैं और अगर आप ऐसा करने में सफल होते हैं तब आप एक बेहतर Content Writer बनकर उभर सकते हैं।

बेवजह कंटेंट की लंबाई ना बढ़ाएं [Comprehensive content]

जब आप कंटेंट लिखना शुरू करते हैं तो अक्सर आपसे एक चीज कहीं जाती है और वह है कि आपका कंटेंट विस्तृत[comprehensive] होना चाहिए। लेकिन, कई बार आप अपना कंटेंट विस्तृत करने के चक्कर में उसको खींचना शुरू कर देते हैं। जिससे कि जो आपका कंटेंट पढ़ रहा है उसको समझ आने लगता है कि आप बस इस कंटेंट को बढ़ाना चाहते हैं और कुछ नहीं। जिससे लोगों की आपके कंटेंट के प्रति रुचि कम हो जाती है। जरूरी है कि आप कंटेंट विस्तृत रूप से तो लिखे लेकिन, उसको बेवजह लंबा बनाने के चक्कर में बेफिजूल की चीज उसमें ना जोड़ें। यह कुछ गलतियां हैं जिनपर शुरुआत से ही ध्यान देकर आप Content writing के क्षेत्र में एक अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। साथ ही साथ इस क्षेत्र में अपने उज्जवल भविष्य की कामना भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : YouTube से पैसे कैसे कमाए [The Ultimate Guide]

Conclusion

आज के इस ब्लॉग में हमने सीखा कि किन गलतियों को ना करने से हम Content writing के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। उन गलतियों में कंटेंट को दोबारा ना पढ़ना, डायरेक्ट सर्च इंजन से इमेज लेना, सही SEO का चुनाव ना करना, Plagarism पर ध्यान ना देना और बेवजह कंटेंट को लंबा खींचना शामिल है।
आशा करते हैं आपको हमारा यह ब्लॉग लाभप्रद लगा होगा और अगर इस ब्लॉग से आधारित आपके कोई सवाल है तो वह आप कमेंट के जरिए हम से पूछ सकते हैं।ऐसे ही इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स और टेक अपडेट के लिए हमारे इस पेज boxbazz.com पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

Online Content Writing करके लाखों रुपए कैसे कमाए।

0

नमस्कार दोस्तों।आपका एक बार फिर से हमारे ब्लॉग boxbazz.com पर स्वागत है। हमारी सीरीज online Paise kaise kamaye में हम आज आपके लिए एक नया विषय लेकर आएं है। जिसमें हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Content Writer बनकर Content Writing की मदद से लाखों रुपए कमा सकते हैं और इसी के साथ-साथ यह भी जानेंगे कि Content होता क्या है अगर आप सुचारू रूप से लेखन में अच्छे हैं तो शुरुआत कहां से कर सकते हैं। और साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि Content Writing के माध्यम से Work From Home करके कितना पैसा कमाया जा सकता है। दोस्तों हमारे इस आर्टिकल Content Writing करके पैसा कैसे कमाए में अंत तक बने रहिएगा। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा लाभप्रद हो सकता है

इसे भी पढ़ें: Content Writing के दौरान कौन-कौन सी गलतियां ना करें?

इसे भी पढ़ें: ATM से Cash नहीं निकला और खाते से कट गया पैसा ऐसी स्थिति में क्या करें।

यह भी मुमकिन है कि अगर आप यहां पर अंत तक बने रहे तो यह आपके लिए आजीविका का एक बेहतरीन माध्यम भी बन सकता है। आइए,दोस्तों आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं। सबसे पहले यह जान लेते हैं कि कंटेंट क्या है।

Content क्या है?

हर वह चीज जिसके माध्यम से आप सूचना प्राप्त कर रहे हैं वो सारी चीजें Content हैं। फिर चाहे वह आपकी किताबें हो, गूगल द्वारा सर्च करने के बाद मिला जवाब हो, ऑडियो हो, मौजूदा वक्त में ऑनलाइन पॉडकास्ट हो या फिर वीडियो के माध्यम से आप तक पहुंचने वाली सूचना, यहां तक की जो भी हम इंटरनेट के द्वारा अलग-अलग प्लेटफार्म के पर देखते हैं इत्यादि। यह सबकुछ content के ही अंतर्गत आते हैं। अब आपका सवाल होगा तो फिर Content Writing क्या है आइए,यह भी जान लेते हैं।

Content Writing क्या है?

Content में प्रस्तुति और लेखनी दोनों तरह की क्रियाएं शामिल है। वही, अगर आप Content Writing की बात करते हैं तो, यहां नाम से ही बोध हो रहा है कि इसमें सिर्फ लिखने की क्रिया ही शामिल है। अगर लेखन की बात करें तो हमारी शुरुआत स्कूल में पत्र-लेखन से शुरू होती है और विद्यालयों में असाइनमेंट तक आकर सीमित हो जाती है। लेकिन, कभी कोई यह बात नहीं करता कि Content Writing करके आप मूलतः इसे अपनी आजीविका का माध्यम बना सकते हैं। अगर आपको फिल्में देखना पसंद है तो आपने एक्टर्स को यह कहते जरूर सुना होगा कि हमने यह फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि, इसकी स्क्रिप्ट अच्छी थी। अब यहां पर स्क्रिप्ट क्या है यह भी एक Content Writing का हिस्सा है।

इसी तरह से Content Writing के ऐसे तमाम उदाहरण हैं जिन पर आपने कभी गौर नहीं किया होगा। शुरुआत करते हैं आपकी स्कूल की डायरी से उसके शुरुआती पेज पर स्कूल के बारे में लिखा होता है और यह बताया गया होता है कि कैसे यह स्कूल आपके बच्चे के भविष्य के लिए बेहतर है और वह भी किसी ऐसे शख्स से लिखवाया जाता है जिसकी लेखन क्रिया अच्छी होती है। किसी मोर्चे को भी सफल बनाने में कहीं ना कहीं एक Content Writer का ही योगदान होता है। आपने बी.जे.पी का यह नारा तो सुना ही होगा “हर-हर मोदी, घर-घर मोदी” अब इसे आप क्या कहेंगे? उम्मीद करते हैं कि आपको Content Writing और एक Content Writer की अहमियत समझ में आ गई होगी।

इसे भी पढ़ें: Quality Youtube Thumbnail Kaise Banaye? Thumbnail कैसे लगाए?

Content Writing की शुरुआत कहां से करें?

आपको उस विषय से शुरुआत करनी चाहिए, जिसमें आप बेहतर हो। जिस विषय के बारे में आपकी समझ अच्छी हो,जिससे कि निरंतर उसी विषय पर काम करते रहे और उस क्षेत्र में महारथी बन सके। लेकिन,लोग गलती क्या करते हैं वह शुरुआत ही उस विषय से करते हैं जो ट्रेंड में होता है जिसके बारे में लोग ज्यादा बात कर रहे होते हैं। इससे होता क्या है कि न ही उन्होंने अपनी लेखनी पर काम किया होता है और न ही उनकी पकड़ उस विषय में उतनी बेहतर होती है। इससे वह शुरुआत में ही खुद का आत्मविश्वास तो कमजोर करते ही हैं साथ ही साथ इस क्षेत्र में औंधे मुंह गिर भी पड़ते हैं।

वहीं, दूसरी तरफ जब आप शुरुआत उस विषय से करते हैं जिसमें आप की पकड़ मजबूत होती है और फिर धीरे-धीरे आप उसी क्षेत्र के दिग्गजों के लेखन को पढ़ते हैं जिससे कि आपकी लेखनी में भी सुधार आता है। क्योंकि, कहा जाता है ना कि ”पढ़ना भरना है और लिखना छलकना” जब तक आप बेहतर पढ़ नहीं लेते तब तक आप बेहतर तरीके से लिख भी नहीं पाएंगे। इसलिए इस क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सीखना तो पड़ेगा।

Content Writing के क्षेत्र में शुरुआती नौकरी या फिर काम कैसे मिलेगा?

आप दो जगहों पर अपने अकाउंट बनाकर के शुरुआत कर सकते हैं। पहली जगह है: LinkedIn और दूसरी: Quora.यहां पर होने से आपके लिए दोनों तरीके के विकल्प खुल जाएंगे चाहे वह Job का हो या फिर Freelancing. हालांकि, शुरुआत में मेरी राय होगी कि अगर आप इस क्षेत्र में नए तो नौकरी करें। क्योंकि, Freelancing करके अगर आपको काम मिल भी जाता है और आप उतने बेहतर तरीके से नहीं कर पाते तब आपके रिव्यू और रेटिंग दोनों खराब हो जाएगी। जिससे कि भविष्य में आपको काम मिलने में समस्या आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Adhar Card Se 25 rupees ka Loan Kaise le आसान भाषा में समझिए।

Content Writing करके Salary कितनी मिलती है?

अगर आप जॉब करते हैं तो Content Writing करके जो आपकी शुरुआती सैलरी होगी वह ₹10000 से ₹15000 तक हो सकती है। वही, धीरे-धीरे जब आपका अनुभव बढ़ जाएगा तब यह सैलरी आपकी ₹30000 से ₹40000 तक भी हो सकती है। आप freelancing में दिन का 2-4 घंटे काम करके भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं और अगर आप काफी अनुभवी content writer बन जाते हैं तो आप आर्टिकल के wording के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं जिससे लाखों रुपए महीना कमाए जा सकते हैं

लेकिन, नौकरी पाने के लिए आपको अपना काम दिखाना पड़ेगा जिसके लिए आप blogger.com पर अपना खुद का ब्लॉग बना सकते हैं और साथ ही साथ आपके पास ग्रेजुएशन डिग्री का होना भी कई जगहों पर अनिवार्य रहता है।

Content Writing करके पैसे कमाने के अन्य तरीके।

जैसा कि हमने आपको शुरुआत में ही बताया कि Content Writing का दायरा बहुत बड़ा है। किसी ना किसी प्रकार से एक कंटेंट राइटर की जरूरत हर जगह पड़ती है। लेकिन, यहां पर हम आपसे दो तरीकों के बारे में ही बात करेंगे जिनकी मदद से आप कंटेंट राइटिंग करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आइए, उन तरीकों के बारे में जानते हैं।

1. Personal Blog

2. Freelancing/Outsourcing

इसे भी पढ़ें: Whatsapp Call Recording Kaise Kare | Android and iphone me

Conclusion: दोस्तों, आज के इस आर्टिकल से हमने सीखा: Content Writing क्या है? एक Content Writer की सैलरी कितनी होती है? Content Writing की शुरुआत कहां से करें? और Content Writing से पैसे कमाने के अन्य तरीके। आशा करते हैं आपको हमारा यह ब्लॉग लाभप्रद लगा होगा और भविष्य में आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल करके अपने लिए एक आजीविका का रास्ता बनाएंगे। हमारे इसी तरह के इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टेक अपडेट को पढ़ने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।