Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 24

Best Freelancing Websites kya hai? paise kaise kamaye?

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारे ब्लॉग Boxbazz.com पर स्वागत है। हमारी कड़ी Online Paise kaise kamaye मे हम आज आपको एक और तरीके के बारे में बताएंगे जिससे कि आप भी work from home काम करके पैसा कमा सकते हो। दोस्तों online earning करना तो हर कोई चाहता है और कोरोना महामारी Lockdown 2020 के बाद से तो मानो work from home एक ट्रेंड सा बन गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Best Freelancing Sites in India के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने कौशल के हिसाब से work-from-home करके 30,000 से 40,000 रुपए की मासिक आय कर सकते हैं। तो दोस्तों, आइए जानते हैं best freelancing writing sites के बारे में और अगर आप beginners हैं तब भी आप freelance से लेखन करके online paise कमा सकते हैं।

इसे भी पढ़े: Affiliate Marketing Kya Hai? Affiliate se Paise कैसे कमाए?

Freelancing Websites kya hai?

Freelancing Websites वो स्थान है, जहां पर जिसको काम की आवश्यकता होती है(Freelancer:) और जिसे काम करवाना होता है(Company या Indivisual) दोनों मौजूद होते हैं। उदाहरण के रूप में मान लीजिए, एक कंपनी जिसे एक वीडियो एडिटर की तलाश है वह Freelancing Website पर वीडियो एडिटर, वीडियो का अंतराल और प्रत्येक घंटे की कीमत वेबसाइट पर अपलोड कर देगी। वहीं, दूसरी तरफ जो Freelancer खुद को उस काम के लिए उपयुक्त समझेंगे, वह अपना आवेदन डाल देंगे और कंपनी उनके आवेदन के हिसाब से उस काम के लिए उपयुक्त व्यक्ति को चुन सकती है।

आपको बताते चलें कि आने वाले वक्त में Freelancing इतना ज्यादा लोकप्रिय होने वाला है कि, अनुमान है 2025 तक यहां से ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू हो सकता है। क्योंकि, यह एक बेहतरीन जरिया है जहां पर दो लोग (Company और Freelancer)आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ जुड़ते हैं।

Best Freelancing Sites in India कौन सी हैं?

वैसे तो Freelancing के लिए बहुत सारी वेबसाइट मौजूद है। लेकिन, आज हम आपको कुछ Best Freelancing Sites in India के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे:

Freelancer: Freelancer पर काम ढूंढने की तादाद बहुत बड़ी है। यहां पर अधिकतर क्षेत्र के काम मौजूद है। फिर चाहे वह कॉपीराइट राइटिंग का हो, फ्लेक्स डिजाइन का हो, रिमोट एरिया वर्क हो, इत्यादि। यहां पर अगर आपके पास कौशल किफायती है तो, आपको काम के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। बहुत सारी बड़ी कंपनियां,कॉरपोरेट्स और छोटे बिजनेस अक्सर यहां से लोगों को Hire करते हैं। दोस्तों, यह best freelance writing sites भी है ।

इसे भी पढ़े: How to create whatsapp business account in hindi

LinkedIn and LinkedIn Profinder: आप किसी भी क्षेत्र से आते हो, अगर आप क्रिएटिव हैं तो आपकी LinkedIn पर प्रोफाइल होना महत्वपूर्ण है। यहां पर आप अपने कौशल के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिसकी मदद से आपकी प्रोफाइल पर ट्रैफिक आता है और जिनको उस तरह के काम करने वाले की आवश्यकता होती है वह आप तक आसानी से पहुंच जाते हैं। LinkedIn ने अपने प्लेटफार्म पर LinkedIn Profinder नाम का फीचर ऐड किया है। जिसकी मदद से बिजनेसेस को क्वालिफाइड लोग मिल जाते हैं। इस फीचर के जरिए LinkedIn मेल के जरिए लीड जनरेट करने में भी आपकी मदद करता है। जिसकी मदद से आप अपना Proposal और Bid लगा सकते हैं।

Upwork Freelancer

Upwork भी एक Best Freelancing sites है। जहां पर फ्रीलांसर के लिए हर तरह के काम मौजूद है। वह, फिर चाहे लेखन से संबंधित हो, ग्राफिक डिजाइन का हो, इत्यादि। लेकिन, Upwork में काम पाने के लिए आपको काफी मेहनत अपने प्रपोजल को बेहतरीन बनाने के लिए करनी पड़ेगी। जहां पर एक ही काम के लिए कई लोग आवेदन करते हैं, वहां पर आपके काम मिलने की संभावना तभी बढ़ेगी जब आपका प्रपोजल बेहतरीन होगा। वही, आपको अपने प्राइस से कम दाम में bid लगानी होगी। एक बार आपने तरीका इजाद कर लिया कि कैसे Upwork पर आपको काम मिल सकता है, फिर तो आप की चांदी ही चांदी है।

Fiverr Freelancer

अगर आप मेहनत करने से नहीं कतराते तो Fiverr भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, यहां पर आपको औरों की तुलना में कम दाम में काम करना पड़ेगा। लेकिन, एक बार आपने अपने स्पेशलाइजेशन(Niche) में महारत हासिल कर ली तो यह प्लेटफार्म आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। अन्य Best Freelancing वेबसाइट के लिए आप Guru,DesignHill,Toptal,Behance,We work remotely,SimplyHired जैसी वेबसाइट को भी उपयोग में ला सकते है।

इसे भी पढ़े: Whatsapp Call Recording Kaise Kare | Android and iphone me

हमारे आज के इस आर्टिकल ‘Online पैसा कैसे कमाए?’ में इतना ही। आशा करते हैं हमारा यह आर्टिकल आपके लिए लाभप्रद रहा होगा। ऐसे ही और भी अन्य इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स और टेक अपडेट के लिए हमारे पेज पर बने रहे। आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।

Affiliate Marketing Kya Hai? Affiliate se Paise कैसे कमाए?

0

जबसे 4G Internet हमारी लाइफ में आया है उसने हमारी ज़िंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है सभी बदलाव में से जो अहम बदलाव हैं वह है कि पहले आपको पैसे कमाने के लिए या जॉब के लिए किसी लोकेशन या कंपनी में जाना होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है इंटरनेट ने इस सिस्टम को पूरी तरीके से बदल कर रख दिया है अब आपको जॉब के लिए या पैसा कमाने के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है अब आप अपने लैपटॉप से घर पर ही बैठ कर work from home काम कर सकते हैं और अच्छी खासी इनकम कमा सकते हैं आर्टिकल में हम आपको Online Earning, ऑनलाइन पैसा कमाने के यूं तो बहुत तरीके होते हैं लेकिन हम आपको उन में से एक तरीका बताने जा रहे हैं Affiliate Marketing Kya Hai और Affiliate Marketing se Paise Kaise Kamaye |

इसे भी पढ़ें: Youtube Thumbnail Kaise Banaye? Thumbnail कैसे लगाए?

Affiliate Marketing क्या है?

आज के समय में जब लोगों का रुझान फिजिकल से डिजिटल की तरफ बढ़ा है तो, वही बहुत सारी ऐसी कंपनियां भी है जिन्होंने अपने मार्केटिंग के तरीकों में भी बदलाव लाया है| उनमें से एक बदलाव Affiliate marketing है| Affiliate marketing Kya Hai यह एक ऐसा जरिया है जहां से आप अपने किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से किसी कंपनी का प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करते हैं| बशर्ते, वह कंपनी affiliate program के जरिए अपने प्रोडक्ट और सर्विस बेचती हो| जिस कंपनी का आप Affiliate Program ज्वाइन करते हैं उसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर अपना एक affiliate account create करना होता है

उसके बाद कंपनी आपको अपने प्रोडक्ट की affiliate link प्रोवाइड कराती है जो आपको अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करनी होती है जैसे ही कोई भी व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीद लेता है तो इसके बदले कंपनी आपको कमीशन देती है| कमीशन इस बात पर निर्भर करता है कि आपने प्रोडक्ट या सर्विस प्रमोट करने के लिए कौन सी कैटेगरी चुनी है| क्योंकि,कमीशन प्रत्येक कैटेगरी के हिसाब से बदलता रहता है|

Affiliate Marketing se Paise Kaise Kamaye?

Affiliate marketing se Paise Kamane के लिए आप किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म का सहारा ले सकते हैं| उदाहरण के तौर पर आपका यूट्यूब चैनल या फिर ब्लॉगिंग वेबसाइट भी हो सकती है| जिसके थ्रू आप affiliate products को प्रमोट कर सकते हैं साथ ही साथ और भी ऐसे कई प्लेटफार्म हैं जिनकी मदद से आप Affiliate marketing कर सकते हैं| Affiliate marketing करने के लिए आपको Affiliate account की जरूरत पड़ेगी| अब जो भी कंपनियां affiliate program चला रही हैं, अपनी सूझबूझ और बेहतर कमीशन के आधार पर आप वहां पर अपना Affiliate account बना सकते हैं| अब आपको अपनी Niche के हिसाब से अपने प्लेटफार्म पर उन प्रोडक्ट्स ओर सर्विसेज के लिंक को शेयर करना है| उस लिंक के माध्यम से जितने भी लोग उन प्रोडक्ट्स या सर्विसेज को लेंगे, उसके हिसाब से ही कंपनी आपको कमीशन ऑफर करेगी|

इसे भी पढ़ें: Starlink Internet India क्या है? Pre-Booking कैसे करे?

Best Affiliate Network कौन से हैं

दोस्तों आज के टाइम में वैसे तो बहुत सारी कमपनीज़ है जो अपने प्रोडक्ट को Affiliate Program के थ्रू बेचती है सभी कंपनियों के अलग-अलग कमीशन परसेंटेज और अलग प्रोडक्ट है यह आपको सेलेक्ट करना है कि आप किस कैटेगरी और niche के प्रोडक्ट को affiliate program network ज्वाइन करके बेचना चाहते हैं क्योंकि कुछ कंपनी है जो फिजिकल प्रोडक्ट (जैसे: electronics and fashion products etc.) का Affiliate Program चलाती है और कुछ कंपनियां डिजिटल प्रोडक्ट्स जैसे कि Ebooks, plugins,themes और सॉफ्टवेयर इस तरह के प्रोडक्ट का Affiliate Program चलाती है हमने आपको कुछ Best Affiliate Network के बारे में बताया है

1. Amazon Affiliate Program

2. Flipkart Affiliate Program

3. Ebay Affiliate Program

4. Shopclues Affiliate Program

5. Hostinger Affiliate Program

Best Digital Affiliate Network

1. Envato Market

2. WP Engine + StudioPress

3. Wondershare

4. InPixio

5. Animoto

Referral marketing और Affiliate marketing में क्या अंतर है?

Referral marketing में आपका दायरा सीमित होता है| बहुत सारी कंपनियां अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए Refer & Earn की स्कीम चलाती हैं लेकिन,जब आप और हम उस स्कीम को सिर्फ अपने परिवारजन या फिर दोस्तों तक ही प्रमोट कर पाते हैं तो उसे Referral marketing कहते हैं| वहीं, दूसरी तरफ Affiliate marketing में आपका दायरा सीमित नहीं होता है| आप अपनी वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया एप्लीकेशन के माध्यम से प्रोडक्ट या सर्विस को किसी को भी प्रमोट कर सकते हैं| यहां पर आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपके कितने ज्यादा फॉलोअर्स हैं| यहां पर आप किसी भी सफल Social Influencer का उदाहरण ले सकते हैं|

इसे भी पढ़ें: Famous MX Player Web Series List और Review हिंदी में जानिए?

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना Affiliate marketing se paise kaise kamaye और affiliate marketing kya hai होता है? आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल इनफॉर्मेटिव लगा होगा| ऐसे ही और भी इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स और टेक अपडेट को जानने के लिए हमारे blog पर बने रहे| आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद|

Youtube Thumbnail Kaise Banaye? Thumbnail कैसे लगाए?

विश्वभर में सर्च किया जाने वाला YouTube सबसे बड़ा Video प्लेटफार्म है| जिसका आकलन आप वहां पर आने वाले यूजर्स, उनके द्वारा किए गए सर्च और यूट्यूब पर बिताए गए समय के हिसाब से तय करते हैं| आज जब लोगों का रुझान धीरे-धीरे डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहा है तो बहुत सारे लोगों के लिए YouTube अपने कौशल को प्रदर्शित करने और वहां से अच्छी खासी कमाई का भी एक जरिया बन गया है| YouTube पर वीडियो अपलोड करते वक्त आपको एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता होता है जिसे हम Thumbnail कहते हैं| Thumbnail को सिंपल भाषा में समझे तो यह आपकी वीडियो का पोस्टर होता है आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि High Quality Youtube Thumbnail Maker कैसे बनाएं और Youtube Thumbnail Size कितना होता है

Send Message on Whatsapp without Saving Number कैसे करे?

Youtube Thumbnail क्या है?

जैसे कि सभी मूवी का एक पोस्टर होता है ठीक उसी प्रकार Thumbnail आपके Youtube Videos का पोस्टर होता है YouTube by default आपकी वीडियो से ही 1,2,3 करके Thumbnail चुनने का विकल्प देता है| वहीं,अधिकतर YouTuber अपने YouTube Videos के लिए Thumbnail खुद ही बनाते हैं, जिसे हम Custom Thumbnail कहते हैं आपकी वीडियो किस बारे में है यह बताने के लिए आप अपने वीडियो के ऊपर एक इमेज लगाते है| उसी इमेज को Thumbnail कहते हैं| जिसको अगर सही से डिजाइन किया जाए तो आप अपने वीडियोस पर भारी तादाद में ट्रैफिक ला सकते हैं

वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग Thumbnail का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए भी करते हैं| इसे यूट्यूब की भाषा में Click Bait कहते हैं| मतलब, आपका वीडियो है आम के बारे में और आपने Thumbnail इमली का लगा रखा है| इससे लोग तो आपके चैनल पर आ जाएंगे लेकिन, ऐसा करके आप ज्यादा लंबा नहीं खेल पाएंगे|

High Quality Thumbnail Maker?

YouTube पर भले ही कंटेंट की अधिक महत्वता है| लेकिन, आप कंटेंट के साथ-साथ कुछ और भी चीजें हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते| उनमें से एक चीज है High Quality Thumbnail. जैसे लोगों में YouTube का इस्तेमाल बढ़ा,कई सारे एप डेवलपर ने Thumbnail Maker के लिए एप डिजाइन करें| जिनके इस्तेमाल से आप अपने यूट्यूब वीडियोस के लिए High Quality Thumbnail बना सकते हैं| इन Apps में बहुत सारे ऐसे फीचर हैं जो आपकी Custom Thumbnail बनाने में मदद करेंगे| यहां पर हम 5 thumbnail maker एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप High Quality Thumbnail बना पाए| यह Apps Free में भी उपलब्ध है और एक समय के बाद कुछ Apps के इस्तेमाल के लिए आपको पैसे भी देने पड़ सकते हैं|

Starlink Internet in India क्या है? Pre-Booking कैसे करे?

1. Pixellab

2. Canva

3. PicMonkey

4. PicsArt

5. Snapper

Thumbnail का size क्या होना चाहिए?

यूट्यूब अपने क्रिएटर्स से High Resolution Thumbnail बनाने की मांग रखता है और इसके लिए THUMBNAIL के size का चुनाव अहम है| सही size के चुनाव से आपके Thumbnail की क्वालिटी भी बरकरार रहती है| अच्छी क्वालिटी के thumbnail से आपकी वीडियो पर एक अलग ही इंप्रेशन पड़ता है Youtube Thumbnail Size 1280×720 होता है यह साइज Youtube Thumbnail के लिए उपयुक्त है आप Thumbnail को JPG, GIF, or PNG जैसे प्रारूपों में अपलोड कर सकते हैं लेकिन आपके इमेज का साइज 2MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए

यूट्यूब Videos पर thumbnail कैसे लगाएं?

इन कुछ स्टेप्स की मदद से आप अपने YouTube Videos पर Custom Thumbnail लगा पाएंगे:

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं| वहां पर यूट्यूब स्टूडियो सर्च करें|

2. यूट्यूब स्टूडियो को डाउनलोड करें और उसमें साइन-इन करें|

3. YouTube Videos पर thumbnail लगाने के लिए आपका यूट्यूब चैनल वेरीफाई होना अनिवार्य है| Chrome Browser पर www.youtube.com सर्च करें| वहां से Verify your channel पर क्लिक करके अपने चैनल को verify कर ले|

4. अपने चैनल पर आप जो वीडियो अपलोड करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें| वीडियो के ऊपर EDIT होगा, उस पर क्लिक करें|

5. Edit thumbnail पर क्लिक करें और वहां पर Custom thumbnail सेलेक्ट करें|

6. Gallery में जाएं| जो thumbnail आप वीडियो के लिए लगाना चाहते हैं, उसको चुन लें|

7. Set the thumbnail करते ही, आपका thumbnail वीडियो पर लग जाएगा|

Google Fixed Deposit स्कीम क्या है? कैसे Apply करें?

हमारे आज के आर्टिकल High Quality ‘YOUTUBE THUMBNAIL’ कैसे बनाएं? में इतना ही| आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल
इनफॉर्मेटिव लगा होगा| ऐसे ही इनफॉर्मेटिव आर्टिकल और टेक अपडेट के लिए आप हमारे पेज पर बने रहें| आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से
धन्यवाद|