Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 26

Google Fixed Deposit स्कीम क्या है? कैसे Apply करें?

Google ने भी शुरू किया Fixed Deposit स्कीम, गूगल अब अपनी सुविधाओं में एक और सुविधा जोड़ने वाली है और वह है अपने ग्राहकों के लिए Google Fixed Deposit स्कीम की योजना| अब आप भी बिना किसी Bank गए Fixed Deposit की सुविधाओं का आनंद उठा पाएंगे| Google अपनी ऐप गूगल Pay के जरिए आने वाले वक्त में Banking और Non-Banking जैसे सुविधाएं अपने प्लेटफार्म गूगल Pay के जरिए मुहैया कराने वाला है| आज के इस आर्टिकल मे हम जानेंगे Google Fixed deposit और google interest rate के बारे में

google आने वाले वक्त में अपने प्लेटफार्म के जरिए अपने ग्राहकों को एक अलग अनुभव देने के प्रयास में है| ग्राहक जैसे अन्य सुविधाओं का लाभ गूगल Pay के जरिए उठाते आ रहे थे वैसे ही ग्राहकों के लिए Google, अपने Google Pay ऐप पर Fixed Deposit की भी सुविधा मुहैया कराने वाला है| Google ने ग्राहकों के सम्मुख गूगल Pay ऐप के जरिए Fixed Deposit स्कीम की योजना को अमल में लाने के लिए Setu के साथ करार किया है,जो एक Fintech कंपनी है| जिसकी मदद से Google भारत में इस योजना पर काम करेगी|

Starlink Internet क्या है? Pre-Booking कैसे करे?

कैसे दी जाएगी G Pay ऐप के जरिए Fixed Deposit की भी सुविधा?


यहां पर गूगल अपनी खुद की Fixed Deposit स्कीम नहीं बेचेगा| जैसा कि आपने गूगल Pay के जरिए मोबाइल रिचार्ज करते हुए अनुभव किया होगा की Google की गूगल Pay पर अपनी खुद की रिचार्ज कंपनी नहीं है बल्कि वह एक जरिया है जिसकी मदद से हम रिचार्ज कर पाते हैं| ठीक उसी तरह यहां पर भी Google अन्य बैंकों की फिक्स डिपाजिट बेचेगा जिसमें अभी उसने सिर्फ इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक(ESFB)को अपने साथ जोड़ा है| आने वाले वक्त में बैंकों की सूची लंबी हो सकती है| इसमें जो नाम मुख्य रूप से सामने आए हैं वह हैं Ujjivan Small Finance Bank(USFB) और AU Small Finance Bank|

गूगल Fixed Deposit स्कीम के लिए ग्राहकों से पैसा Google Pay के जरिए ही जमा करवाएगा और जब ग्राहकों की फिक्स डिपाजिट स्कीम में mature हो जाएगी, तो ग्राहकों के Google Pay Account पर ही उनकी धनराशि भेज दी जाएगी| इसके लिए आपको किसी बैंकों से संपर्क करने की कोई जरूरत नहीं होगी| सारी जवाबदेही गूगल की ही होगी| गूगल की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने आधार नंबर देकर KYC करवाना अनिवार्य होगा| भारत में Google Pay पर Setu के API (Application Programming Interface) के जरिए ही भारतीय ग्राहकों को Fixed Deposit स्कीम दी जाएगी|

Google Fixed Deposit का इंटरेस्ट रेट कितना होगा

Fixed Deposit स्कीम के जरिए मिलने वाला अधिकतम google interest rate 6.35% होगा| शुरुआती दिनों में अभी 1 सालकी अवधि वाली Fixed Deposit ग्राहकों को मुहैया करवाई जाएगी| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक(ESFB) की यह अवधि ग्राहकों के लिए 1-29,30-45,46-90,91-180,181-364 और 365 दिन के लिए रहेगी| इसमें से ग्राहक कोई भी अंतराल अपनी Fixed Deposit के लिए चुन सकता है|

Bollywood Movies on Hotstar in hindi सबसे ज्यादा देखी गई

आज के हमारे इस आर्टिकल ‘Google ने भी शुरू किया Fixed Deposit स्कीम’ में इतना ही| आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल इनफॉर्मेटिव
लगा होगा| ऐसे ही और आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए आप यहां पर लिखे अन्य आर्टिकल्स पर भी जा सकते हैं| आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से
धन्यवाद|

Starlink Internet India क्या है? Pre-Booking कैसे करे?

0

जानिए Starlink Internet की कैसे करें Pre-booking, कितना देना होगा Monthly Charge. वो कहते हैं ना कि हर सदी में एक ऐसा महानायक जन्म लेता है जिसकी विचारधारा उस पीढ़ी के लोगों को नहीं समझ आती लेकिन, उसके काम ऐसे होते हैं की आने वाली कई पीढ़ियों तक लोग उसकी बनाई हुई चीजों का इस्तेमाल करते हैं और यह ऐसी चीजें होती हैं जिससे हमारी जीवनशैली पहले से आसान और किफायती हो जाती है| इसी कड़ी में हम आज बात करने वाले हैं Elon Musk की कंपनी starlink के बारे में| साथ ही starlink internet cost और starlink internet speed कितनी है और starlink internet india कब आने वाला है

Elon Musk आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है| जो मानव इतिहास में ऐसे काम कर रहे हैं जिनकी आम इंसान कल्पना भी नहीं कर सकता| उन्होंने 2015 में घोषणा की अपनी SpaceX कंपनी के जरिए Starlink Internet को लाने की| आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Starlink पर कैसे करें Pre-booking और कितना देना होगा Monthly Charge. आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा आपको बहुत सारी नई चीजें सीखने को मिलेंगी|

Google Maps New Feature Update 2021 हिंदी में जानिए |

Starlink internet in india क्या है?


Starlink, Elon Musk की कंपनी SpaceX के जरिए धरती पर सेटेलाइट के माध्यम से लोगों को इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा मुहैया करवाएगी| जिसकी योजना साल 2027 तक 42000 सैटेलाइट लॉन्च करने की है| आपको बताते चलें कि अभी पूरी धरती पर सिर्फ 5000 ही एक्टिव satellites मौजूद है| साल 2015 में Elon Musk में Starlink को लाने की घोषणा की थी| वहीं, दूसरी तरफ अक्सर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले Elon Musk अक्टूबर 22, 2019 को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा ‘Sending this tweet through space via Starlink’ जिससे इस बात की पुष्टि हो गई कि जल्द ही हम लोग भी Starlink को उपयोग में ला पाएंगे| starlink internet in india में पहली यूनिट 2022 में लगायी जाएगी।

जानिए Starlink Internet Speed कितनी है?

Morgan Stanley की एक रिपोर्ट की माने तो Elon Musk के इस प्रोजेक्ट की कुल लागत आने वाले वक्त में 60 बिलियन डॉलर हो सकती है| जिस पर Elon Musk ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट को 20 बिलियन डॉलर तक में पूरा कर देंगे| जहां बाकी कंपनियों के लिए ऐसे प्रोजेक्ट को बनाने में 10 से 15 साल का वक्त लगता और लागत भी काफी ज्यादा होती वहीं,Elon Musk के पास एडवांटेज है क्योंकि इसी क्षेत्र में उनकी पहले से एक कंपनी SpaceX है जिसकी मदद से वह अपने इस Starlink के प्रोजेक्ट को औरों की तुलना में कम लागत और कम समय में बना सकते हैं|

Starlink Internet, SpaceX की एक सैटेलाइट पर आधारित इंटरनेट सेवा है। starlink internet company डाउनलोड स्पीड 100Mbps और 20Mbps अपलोड स्पीड starlink internet speed का दावा करती है।


भारतीय रुपए के हिसाब से Starlink इंटरनेट कनेक्शन लेने की लागत 7500 रुपए के लगभग होगी जो कि डॉलर के हिसाब से $99 में है| साल 2022 में Starlink की यूनिट को भारत में स्थापित किया जाएगा| जिसके लिए आप अभी से starlink internet cost $99 में प्री-बुकिंग कर सकते हैं| लेकिन, जानकारों की माने तो इसकी सेटअप कॉस्ट ₹35000 से ₹40000 तक हो सकती है; जो भारत में मिलने वाली इंटरनेट सर्विसेस starlink internet cost से काफी ज्यादा महंगी है| तो सही यही होगा कि आप 2022 तक इंतजार करें और अगर आपको लगता है कि आप कहीं ऐसी जगह रहने वाले हैं जहां पर इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत आएगी तो आप Starlink की सुविधाएं को तब चालू करवा सकते हैं|

Instagram Videos and Stories download online कैसे करें


आज के इस आर्टिकल ‘Starlink पर कैसे करें Pre-booking. जानिए, कितना देना होगा Monthly Charge’मैं इतना ही| आशा करते हैं
आपको यह आर्टिकल इनफॉर्मेटिव लगा होगा| ऐसे ही Informative Articles और Tech Updates के लिए हमारे पेज पर बने रहे| आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद|

Google Maps New Feature Update 2021 हिंदी में जानिए |

0

आज के इस वक्त में हम सब के पास एक ऐसा दोस्त है कि अगर उसके पास जाया जाए तो अमूमन संभावनाएं हैं कि वह हमको निराश नहीं करेगा| उस दोस्त का नाम है Google.आप किसी सूचना से बस उतना ही दूर है जितना दूर आपसे Google.धीरे-धीरे करके Google एक दोस्त की तरह हमारे रास्तों का भी साथी बन गया| हमारे रास्तों की बाधाओं के लिए हमारे दोस्त Google ने एक उपचार निकाला और वह उपचार था Google Maps. आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय google maps new feature 2021 पर विस्तार से बताएंगे|

एक मित्र की तरह ही Google Maps आपको खर्चों से भी बचाता है उदाहरण स्वरूप पहले से ही Google Maps आपको दर्शा देगा कि रास्तों में कितने टोल टैक्स पड़ने वाले हैं| संभवतः अगर आपको गंतव्य तक पहुंचने के अन्य रास्ते मालूम है तो आपको उन टोल टैक्स से निजात मिल सकता है| इसी कड़ी में Google Maps हमारे लिए एक और बेहतरीन फीचर लाने वाला है जो ना सिर्फ रास्तों में पड़ने वाले टोल टैक्स के बारे में बताएगा बल्कि यह भी बताएगा कि उन टोल टैक्स से गुजरने की लागत कितनी होगी|

Important features of google chrome in hindi मे जानिए।

क्या है Google Maps का नया फीचर 2021

अब आपको एक जगह से दूसरी जगह जाने में कोई दिक्कत या समस्या नहीं होने वाली है|आने वाले वक्त में Google Maps new feature 2021 के नए फीचर के जरिए आप घर से निकलने के पहले ही यह अंदाजा लगा सकते हैं कि रास्ते में कितने टोल टैक्स पड़ेंगे और उन टोल टैक्स से गुजरने पर आपका कितना खर्चा आने वाला है| रिपोर्ट की माने तो कंपनी आने वाले वक्त में Google Maps में नया फीचर जोड़ने वाली है जिसका मुख्य उद्देश्य रास्तों में पड़ने वाले टोल टैक्स की कीमत बताना होगा| इस फीचर के जरिए अगर आप पहली बार उस रास्ते पर सफर कर रहे हैं तो आपको टोल टैक्स की पर पड़ने वाली अनुमानित लागत पहले से पता होगी|

इसका अंदाजा इस बात से लगाया गया जब Google Maps की टीम ने इस फीचर को सटीकता से लागू करने के लिए एक सदस्य को सर्वेक्षण करने के लिए भेजा| उस सदस्य को मैप डेवलपमेंट टीम को यह सुझाव देना था कि ‘कैसे टोल कीमतों को दर्शाता है| इस फीचर को चुनने से पहले Google Maps का यह नया फीचर आपको ड्राइविंग मार्ग पेश करेगा उसी के हिसाब से तय होगा कि रास्ते में आपके कितने टोल टैक्स पड़ेंगे और उनके क्या अनुमानित भुगतान होंगे|


आज के इस आर्टिकल में इतना ही| ऐसे ही और भी अन्य इनफॉर्मेटिव आर्टिकल को पढ़ने के लिए यहां पर लिखे अन्य आर्टिकल को भी आप पढ़ सकते हैं|
आपका कीमती वक्त देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद|

Gmail Logout from All Devices Kaise Kare हिंदी में जानिए