Zee5 New Latest Movies
Zee5 New Latest Movies

दोस्तों इस आर्टिकल में हम इंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए zee5 new movies की list लेकर आए हैं। यह सभी जी5 की latest movies हैं। जिनको आप बहुत ही आसानी से देख सकते हैं। यह सभी मूवी 2021 में रिलीज की गई है। कुछ movies bollywood की है। और वही कुछ सीधे जी5 पर ही रिलीज की गई है। यानी कि वह जी5 original movies है इन सभी मूवीस का हमने hindi review भी किया है। ताकि आप को यह पता चल सके कि कौन सी latest movies on zee5 आपको देखनी है। और उस मूवी में देखने लायक क्या क्या है। आपका ज्यादा वक्त ना लेते हुए आइए zee5 की new movies in zee5 को देख लेते हैं।

Zee5 Latest Movies देखें।

इस आर्टिकल को हमने दो भागों में बांटा हुआ है। जिसमें से पहले भाग में हमने जो हाल फिलहाल में मूवी रिलीज हुई है। उनके बारे में बताया और हिंदी रिव्यू किया है। वही आर्टिकल के दूसरे भाग में हमने उन के बारे में बताया है। जो 2021 में रिलीज की गई है हालांकि यह सभी भी new latest movies on zee5 है। लेकिन हमने यह इसलिए किया है ताकि दर्शकों को लिस्ट को देखते समय कोई भी परेशानी ना हो। वह बहुत आसानी से पहचान सके कि zeee5 latest movies कौन सी है। और 2021 में रिलीज की गई new movies on zee5 कौन सी है।

Antim: The Final Truth (अंतिम द फाइनल ट्रुथ)

zee5 latest movies

Zee5 की Antim मूवी मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के युवा राहुल (Aayush Sharma) के इर्द-गिर्द घूमती है। जो बचपन में हुए हालातों की वजह से पुणे का सबसे खूंखार भूमाफिया बन जाता है। उसकी पुणे का भाई बनने की कहानी एक हत्या से शुरू होती है। राहुल की पुश्तैनी जमीन उसके पिता से एक भूमाफिया ने हथिया ली थी। राहुल उसके लिए अपने पिता को जिम्मेदार मानता है। लेकिन जब राहुल को सच्चाई पता चलती है। तो वह जमीन हथियाने वाले भूमाफिया को ही खत्म कर देता है। Salman Khan फिल्म में इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। जिनको लगता है कि शहर का क्राइम खत्म करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। सभी गैंगस्टर और भूमाफिया को आपस में लड़ा दिया जाए। जिससे कि वह आपस में ही एक दूसरे को खत्म कर दें।

इन्हें भी देखें: Zee5 Movies List देखें। Best Bollywood Movies on Zee5

Bob Biswas (बॉब बिस्वास)

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति बॉब बिस्वास (Abhishek Bachchan) पर आधारित है। जो एक भयानक दुर्घटना में लगी चोटों के कारण 8 साल के लिए कोमा में चला जाता है। लेकिन जब 8 साल बाद बॉब बिस्वास को अस्पताल से छुट्टी मिलती है। तो उसे उसके पहले जीवन के बारे में कुछ भी याद नहीं रहता है। यहां तक कि उसकी पत्नी मेरी और उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की भी उसे याद नहीं रहता है। वह अपने नए जीवन में ढलने की कोशिश करता है। वह पहले एक बीमा एजेंट के रूप में काम करता था। बॉब बिस्वास की पत्नी के रूप में चित्रांगदा सिंह ना को दिखाया गया है। जो बॉब की अनुपस्थिति में घर का किराया और घर चलाने के लिए काम कर रही है।

इन्हें भी देखें: Zee5 की Best Hindi Web Series 2021 देखे।

Silence… Can You Hear It (साइलेंस कैन यू हियर इट)

अगर आप कुछ थ्रिलर, ड्रामा, सस्पेंश मूवी की तलाश कर रहे हैं। यह पर्याप्त मात्रा में एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें एक पूर्व न्यायाधीश की बेटी की मौत हो जाती है। और लड़की के परिवार के साथ उसके परिचित उसकी मौत के लिए संदिग्ध हो जाते हैं। इसी सब को देखते हुए यह केस एक ईमानदार पुलिस अधिकारी होने के नाते मनोज बाजपाई को सौंप दिया जाता है। वह अपनी पूरी टीम के साथ इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं। फिल्म की पूरी कहानी इसी केस के बारे में है। कुल मिलाकर यह सभी थ्रिलर प्रेमियों के देखने के लिए एक शानदार फिल्म है। फिल्म आपको जरा भी बोर नहीं करती है। आपको इस मूवी को एक बार जरूर आजमाना चाहिए।

इन्हें भी देखें: Best Hindi Comedy Movies on Netflix देखें।

Kaagaz (कागज)

भरत लाल (Pankaj Tripathi) एक ऐसा व्यक्ति जो कुछ सालों पहले अपने गांव को छोड़कर पास के शहर में रहने लगता है। वहीं पर अपना बैंड बाजे का व्यवसाय चालू कर लेता है। लेकिन अचानक से भरत लाल का व्यवसाय घाटे की तरफ चला जाता है। इसलिए वह बैंड को चालू रखने के लिए एक स्थानीय बैंक से लोन के लिए संपर्क करता है। लेकिन बैंक उसको लोन तभी देगा जब उसके नाम पर कोई जमीन जायदाद होगी। भरत लाल कई सालों बाद अपने गांव जाता है। ताकि उसके हिस्से में जो जमीन थी। उसके कागज ले कर बैंक से लोन ले सके। गांव जाने के बाद उसे पता चलता है कि उसके परिवार वालों ने उसको मृत घोषित करके उसके हिस्से में आने वाली जमीन को छीन लिया है। आगे कहानी जानने के लिए आप latest movies on zee5 देख सकते हैं।

इन्हें भी देखें: New Hindi Movies on Netflix 2021 | Netflix New Hindi Movies

Rashmi Rocket (रश्मि रॉकेट)

रश्मि रॉकेट मूवी की कहानी एक तेजतर्रार धावक की सच्ची घटना से प्रेरित है। रश्मि (Taapsee Pannu) एक ऐसी लड़की है। जो लड़कों से लड़ाई और दिल से विद्रोह करती है। वह सांवली त्वचा वाली लड़की और उसका बचकाना तौर तरीका उसे उसकी उम्र की अन्य लड़कियों से अलग बनाता है। लेकिन रश्मि में इन सब चीजों से बढ़कर एक चीज और है जो उसकी चीते की तरह दौड़ने की क्षमता उसे खास बनाती है। वह एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करती है यहां तक सब ठीक होता है। जब तक कि लिंग परीक्षण अचानक से उसका करियर खत्म नहीं कर देता। लिंग परीक्षण होने से रश्मि की भावना और मनोबल पूरी तरह से टूट जाता है। और उस पर सवाल उठने लगते हैं। अब क्या रश्मि इस्तीफा देंगी। यह जानने के लिए new movies on zee5 जरूर देखें।

इन्हें भी देखें: Amazon Prime की New Latest Movies 2021 देखें

Zee5 New Movies देखें।

यह इस आर्टिकल का दूसरा पार्ट है। जिसमें हमने zee5 की new movies के बारे में बताया है। जो 2021 में रिलीज हुई है। वही पहले भाग में हमने zee5 की latest movies के बारे में बताया था। यह सभी मूवीस बेस्ट बॉलीवुड मूवीस है। इस लिस्ट के साथ ही हमने इन सभी मूवीस का रिव्यू भी किया है। ताकि आप यह बहुत ही आसानी से पता लगा सके कि इन मूवी में आपके देखने लायक क्या है। zee5 को ज्वाइन करके आप ढेर सारे इंटरटेनमेंट का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर आपको ज्यादातर कंटेंट हिंदी में ही देखने को मिलता है। या फिर यूं कहें कि इंडियन भाषाओं में ही देखने को मिलता है। तो आइए zee5 की न्यू मूवीस के बारे में देख लेते हैं।

Radhe (राधे)

zee5 new movies

फिल्म की कहानी मुंबई शहर में हो रहे क्राइम पर आधारित है। कहानी में दिखाया गया है कि मुंबई के युवा बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग का शिकार हो रहे हैं। मुंबई पुलिस शहर में हो रहे क्राइम को खत्म करना चाहती है। लेकिन इसके लिए उन्हें एक ऐसे ऑफिसर की जरूरत है। जो इस काम को अंजाम दे सके। तभी वह एक निलंबित पुलिस ऑफिसर राधे (Salman Khan) को शहर में हो रहे क्राइम की सफाई के लिए वापस बुलाते हैं। फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में आपको राणा (Randeep Hooda) देखने को मिलते हैं। जो शहर पर शासन करने और नशीली दवाओं की सप्लाई करने के लिए कुछ भी कर सकता है। राधे और राणा के बीच काफी एक्शन सीन दिखाए गए हैं। यह सलमान खान की एक एक्शन फिल्म है।

इन्हें भी देखें: Best Horror Movies on Amazon Prime देखिए

Squad (स्क्वाड)

फिल्म की कहानी एक 6 वर्षीय लड़की के बचाओ मिशन पर आधारित है। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक वैज्ञानिकों में से एक वैज्ञानिक की 6 वर्षीय पोती अचानक लापता हो जाती है। और इससे भी गलत बात यह है कि कई सारे देशों के विशेष बल उस 6 वर्षीय लड़की की तलाश में है। बचाओ मिशन को सफल बनाने और हिंदुस्तान की बेटी को घर जिंदा वापस लाने के लिए भीम राणा (Rinzing Denzongpa) के नेतृत्व में एक दस्ते का गठन किया जाता है। भीम राणा एक विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस ऑपरेशंस है। जिनका परिचय फिल्म की शुरुआत में पीओके में एक आंतकवाद विरोधी अभियान के साथ कराया जाता है। क्या वह बहादुर कमांडो बचाओ मिशन में सफल हो पाएगा। या फिर नहीं यह देखने के लिए आपकी zee5 की इस मूवी को जरूर देखें।

इन्हें भी देखें: Best Hindi Comedy Movies on Amazon Prime देखें।

Yaara (यारा)

कहानी “चौकड़ी गैंग” के विभिन्न मित्रता पहलुओं विद्युत जामवाल, अमित साध, विजय वर्मा, केनी बसुमतारी और श्रुति हासन का वर्णन करते हुए 19 और 20 के दशक में आगे और पीछे की यात्रा करती है। फिल्म दोस्ती, प्यार, त्याग, अपराधबोध, साहस और कई अन्य तत्वों पर आधारित है। फिल्म में इस बात को भी दर्शाया गया है यदि आप एक महिला हैं। तो आप चाहे दुनिया में कहीं भी क्यों ना रहे, ऐसे लोग होंगे जो बलपूर्वक या मदद करके आपसे छेड़छाड़ करेंगे। यह फिल्म यह भी बताती है कि आप एक चोर से लेकर सफल सम्मानित व्यक्ति तक कुछ भी बन सकते हैं। आपका अतीत हमेशा आपका शिकार करता है और एक दोस्त के लिए आप किसी भी हद को पार कर सकते हैं। यारा फ्रेंडशिप और पुरानी दोस्ती की यादों के सच्चे बंधन को फिर से जीने के लिए एक आदर्श घड़ी है।

इन्हें भी देखें: Hot Web Series on MX Player देखे और Download करे।

14 Phere (14 फेरे)

बिहार, जहानाबाद के रहने वाले संजय लाल सिंह (Vikrant Massey) को कॉलेज में उसकी सीनियर, राजस्थान जयपुर की रहने वाली अदिति करवासरा (Kriti Kharbanda) को आपस में प्यार हो जाता है। कॉलेज खत्म करने के बाद वह दोनों दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में जॉब करते हैं। एक ऐसा मोड़ आता है जब वह दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। वह दोनों रूढ़ीवादी परिवार से आते हैं। संजय बिहार के राजपूत हैं और अदिति राजस्थान की बोल्ड जाटनी है। उन दोनों के परिवारों को अपनी जातियों के बाहर किसी अन्य जाति में शादी करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। वह दोनों अपने परिवारों को खुश करने के लिए अपने कार्यालय के सहयोगियों के साथ मिलकर एक नाटक की योजना बनाते हैं। क्या उनकी यह योजना सफल हो पाती है। इसके लिए आप zee5 latest movies देख सकते हैं।

इन्हें भी देखें: Best Romantic Web Series on MX Player देखें।

Dial 100 (डायल हंड्रेड)

जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है dail 100 आपातकालीन स्थिति में पुलिस से मदद मांगने का एक जरिया होता है। कहानी की मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निखिल सूद की भूमिका निभा रहे हैं। निखिल मुंबई पुलिस के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष यानी कि dail 100 कॉल सेंटर में काम करते हैं। एक दिन जब है अपने काम की शुरुआत करते हैं। तो उनके पास बरसात की रात में डायल हंड्रेड की तरफ से एक महिला का कॉल आता है। जो एक व्यक्तिगत त्रासदी के कारण आत्महत्या करने वाली है। लेकिन आत्महत्या करने से पहले वह पुलिस अधिकारी निखिल सूद से बात करना चाहती है। निखिल को इस बात का थोड़ा भी अंदाजा नहीं है। कि उस महिला को बचाने के प्रयास से वह अपने परिवार को खतरे में डाल रहा है। आगे की कहानी आप zee5 latest movies में देख सकते हैं।

इन्हें भी देखें: Famous MX Player Web Series List और Review हिंदी में जानिए?

Conclusion

दोस्तों zee5 latest movies कि यह list आपको जरूर पसंद आई होगी। इस लिस्ट में हमने zee5 की 10 new movies के बारे में बताया और हिंदी रिव्यू किया है। आपको इससे यह पता चल गया होगा कि आपको कौन सी मूवी देखनी है। यह सभी मूवीस zee5 पर 2021 में रिलीज की गई है। हम अपने ब्लॉग पर इसी तरह के आर्टिकल जैसे की मूवी और वेब सीरीज आदि का रिव्यू करते रहते हैं। और दर्शकों के लिए बेस्ट कंटेंट की लिस्ट लेकर आते हैं। आप हमारे अन्य आर्टिकल भी देख सकते हैं। अगर आपने यह आर्टिकल यहां तक पढ़ा है। तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here